{"_id":"65c7c50833fcbc9f64000834","slug":"teacher-leaked-11th-class-papers-exam-will-be-held-again-aligarh-news-c-114-1-sali1013-100669-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अध्यापक ने लीक किए 11 वीं के पेपर, पुनः होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अध्यापक ने लीक किए 11 वीं के पेपर, पुनः होगी परीक्षा
Sun, 11 Feb 2024 12:18 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:18 AM IST
सार
अग्रसेन इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा की आंतरिक परीक्षा खत्म होने के बाद कुछ छात्रों ने पेपर लीक होने की शिकायत की थी। आरोप लगाया कि ट्यूशन के लालच में एक शिक्षक ने ही पेपर लीक करवाया है। पेपर लीक होने के आरोपों के बाद प्रबंधन ने पुन: परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
अग्रसेन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य से शिकायत करते छात्र नेता मोहित चौधरी व रंजीत चौधरी
- फोटो : संवाद
विस्तार
अग्रसेन इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा की परीक्षा के पेपर एक शिक्षक ने ही लीक करा दिया। छात्रों की शिकायत पर छात्र नेता कॉलेज पहुंचे तो प्रधानाचार्य ने जांच कमेटी गठित करने और बोर्ड परीक्षाओं के बाद पुनः परीक्षा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
छात्र नेता मोहित चौधरी व रंजीत चौधरी ने बताया कि अग्रसेन इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा की आंतरिक परीक्षा खत्म होने के बाद कुछ छात्रों ने पेपर लीक होने की शिकायत की थी। शनिवार दोपहर छात्रों के साथ वह प्रधानाचार्य डाॅ. शंभू दयाल रावत से मिले। बताया कि ट्यूशन के लालच में एक शिक्षक ने ही पेपर लीक करवाया है। प्रधानाचार्य ने जांच कमेटी गठित कर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
अग्रसेन कालेज में बीते सप्ताह 11वीं की परीक्षा संपन्न हुई है। पेपर लीक होने के आरोपों के बाद प्रबंधन ने पुन: परीक्षा कराने का निर्णय लिया है। प्रधानाचार्य से मिलने वालों में दीपक राघव, रवि सिंह, राहुल, अर्चना, आशीष, गोपाल, अंकुश, प्रियांशु, खुशी, पायल, कशिश, मनीष, लखन, पंकज, खुशी मौजूद रहीं।
विज्ञापन