मिशन प्रेरणा के तहत शिक्षकों के मध्य चतुर्थ राज्य स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में ब्लॉक, जिला स्तर व राज्य स्तर पर शिक्षकों का चयन किया गया। जनपद स्तर पर चयनित होकर प्राथमिक विद्यालय मुकंदपुर लोधा की शिक्षिका हेमलता गुप्ता व एसआरजी शिक्षक संजीव कुमार शर्मा ने आठ फरवरी को राज्य स्तर पर लखनऊ एससीआरटी में अपनी कहानियों का प्रस्तुतीकरण दिया था।
प्राथमिक विद्यालय मुकंदपुर, लोधा की सहायक अध्यापक हेमलता गुप्ता का नाम राज्य स्तर पर विजेताओं की सूची में चयनित किया गया है। अब इनको राज्यस्तर पर सम्मानित किया जाएगा। हेमलता ने बताया कि 1947 से आजादी की कहानी विषय पर उन्होंने मंगल पांडेय की कहानी रचकर सुनाई थी। इसमें उन्होंने मंगल पांडेय की शक्ल के पपेट व अन्य मुखोटे तैयार करके प्रस्तुति दी थी। विभाग के अधिकारियों व मिशन शिक्षण संवाद अलीगढ़ टीम की ने ओर बधाई दी है।