{"_id":"6787a589d6b7ec56da03a235","slug":"teacher-got-three-birth-certificates-made-for-her-son-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: एक, दो नहीं शिक्षिका ने बेटे के बनवाए तीन जन्म प्रमाण पत्र, मुकदमा दर्ज, ऐसे पकड़ा गया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: एक, दो नहीं शिक्षिका ने बेटे के बनवाए तीन जन्म प्रमाण पत्र, मुकदमा दर्ज, ऐसे पकड़ा गया मामला
Wed, 15 Jan 2025 05:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 15 Jan 2025 05:39 PM IST
सार
मामले में सुपरवाइजर ने थाने में शिक्षिका और दो गवाह पर मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी थी। जांच में मामला पकड़ आने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित एक स्कूल की शिक्षिका ने बेटे के नाम पर तीन जन्म प्रमाण पत्र जारी करवा लिए। जांच में खुलासा होने पर नगर निगम ने शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित सराय दीनदयाल निवासी एक युवक का पासपोर्ट कार्यालय में वास्तविक जन्मतिथि को लेकर मामला चल रहा है। इस पर कोर्ट ने निगम से सही जन्मतिथि मांगी। जिसके आधार पर नगर निगम ने जांच शुरू किया। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि एलकेजी में प्रवेश के लिए जन्मतिथि 4 दिसंबर 2005 अंकित है। 2019-20 में जन्मतिथि 4 दिसंबर 2008 कर दिया गया था। जांच में यह मानवीय भूल पाया गया।
विज्ञापन
कक्षा 10 और 12 में जन्मतिथि 4 दिसंबर 2008 ही रही। इसके संशोधन के लिए परिजनों ने आवेदन किया। जिसके बाद से निगम ने जांच की तो पता चला कि युवक की मां जो एक स्कूल में शिक्षिका हैं, उन्होंने बेटे के नाम पर तीन जन्म प्रमाण पत्र जारी कराएं हैं। मामले में सुपरवाइजर सतीश कौशिक ने सिविल लाइन थाने में शिक्षिका और दो गवाह पर मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी थी। सहायक नगर आयुक्त ने बताया कि जांच में मामला पकड़ में आने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन