{"_id":"65698ecbb31e5260b7006e16","slug":"teacher-dies-due-to-collision-with-scorpio-max-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बरात से लौट रही स्कार्पियो में मैक्स ने मारी टक्कर, शिक्षक की मौत, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बरात से लौट रही स्कार्पियो में मैक्स ने मारी टक्कर, शिक्षक की मौत, आठ घायल
Fri, 01 Dec 2023 01:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:14 PM IST
सार
पालीमुकीमपुर के गांव चंदियाना रामपुर से कुछ लोग 30 नवंबर की शाम बरात में गए थे। 1 दिसंबर तड़के बरात में शामिल होकर स्कार्पियो कार से अपने गांव लौट रहे थे। अतरौली से पालीमुकीमपुर मार्ग पर गांव मोहसनपुर के निकट सामने से आ रही मैक्स पिकअप गाड़ी से स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक गोपाल सिंह यादव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में अतरौली कोतवाली के गांव मोहसनपुर के निकट 1 दिसंबर की तड़के सुबह मैक्स पिकअप गाड़ी और स्कार्पियो की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें एक शिक्षक की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों का उपचार अलीगढ़ में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पालीमुकीमपुर के गांव चंदियाना रामपुर से कुछ लोग 30 नवंबर की शाम बरात में गए थे। 1 दिसंबर तड़के बरात में शामिल होकर स्कार्पियो कार से अपने गांव लौट रहे थे। अतरौली से पालीमुकीमपुर मार्ग पर गांव मोहसनपुर के निकट सामने से आ रही मैक्स पिकअप गाड़ी से स्कार्पियो की भिड़ंत हो गई। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
वहां पर 35 वर्षीय गोपाल सिंह यादव पुत्र ढाल सिंह निवासी चंदियाना रामपुर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गोपाल सिंह हरदोई के करन सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षक थे। घटना में शैलेश पुत्र शिशुपाल, बबलू, शैलेश पुत्र देवेश, राहुल पुत्र जयप्रकाश निवासी चंदियाना रामपुर, आकाश पुत्र अशोक निवासी हरदोई समेत आठ लोग घायल हुए हैं। जिनका उपचार अलीगढ़ के अस्पताल में चल रहा है।