{"_id":"5dd2e34d8ebc3e54fa4b5d63","slug":"teacher-beaten-to-death-after-a-dispute-over-a-hotel-in-hathras-aligarh-news-ali2191331166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस में होटल पर विवाद के बाद शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में होटल पर विवाद के बाद शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
हाथरस: शिक्षक की मौत के बाद शिकायत करने कोतवाली सदर पहुंचे परिजन।
- फोटो : HATHRAS
खुलासा: होटल पर विवाद के बाद्र शिक्षक की पीट-पीटकर हुई थी हत्या
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की छानबीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रविवार रात कोतवाली सदर क्षेत्र में घास मंडी आगरा रोड पर सड़क किनारे पड़े मिले शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या हुई थी। यह खुलासा सोमवार को हुई। होटल पर खाना खाने के दौरान शिक्षक की वहां मौजूद कुछ लोगों से हाथापाई हुई। इसके बाद होटल से थोड़ी दूरी पर उक्त लोगों ने शिक्षक की जमकर पीटाई की। बेहोशी की हालत में मिले शिक्षक को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगना आया है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला निवासी प्रेम सिंह (40 वर्ष) पुत्र नन्नू मल जनपद मथुरा के प्राथमिक विद्यालय भदावर छाता में हेडमास्टर थे। रविवार की रात करीब आठ बजे आगरा रोड स्थित आलीशान होटल एंड रेस्टोरेंट पर प्रेम सिंह अपने साले के बेटे अभय सिंह पुत्र अशोक कुमार के साथ खाना खाने के लिए गए थे। वहां प्रेम सिंह की कुछ युवकों से हाथापाई हो गई।
जब प्रेम सिंह होटल से जाने लगे तो मारपीट के आरोपियों ने शिक्षक को जमकर मारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेम सिंह को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों ने अज्ञात लोगों पर प्रेम सिंह की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शिक्षक की मौत के मामले में परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। होटल स्वामी और वहां पर काम करने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।
-राम शब्द यादव, सीओ सिटी।

हाथरस में पीट-पीटकर मौत के घाट उतारे गए शिक्षक प्रेम सिंह का फाइल फोटो।- फोटो : HATHRAS