{"_id":"5e640aa58ebc3ebf48011d82","slug":"teacher-and-a-tempo-driver-died-in-road-accident-jawan-news-ali2286448123","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोवा व टेंपो की भिड़ंत, शिक्षक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोवा व टेंपो की भिड़ंत, शिक्षक सहित दो की मौत
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त टेंपो।
- फोटो : JAWAN
गैस गोदाम के निकट शनिवार की शाम इनोवा व टेंपो की भिड़ंत में शिक्षक सहित दो की मौत हो गई। वहीं तीन शिक्षिकाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया।
बीआरसी, जवां पर शिक्षकों का पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण चल रहा था। शनिवार को इसका समापन था। समापन के बाद शिक्षक व शिक्षिकाएं टेंपो से अलीगढ़ जा रहे थे। रास्ते में एचपी गैस गोदाम के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो पलट गया तथा क्षतिग्रस्त हो गए। चीख-पुकार मच गई। छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें चार शिक्षक व शिक्षिकाएं थे। एक टेंपो चालक भी घायल हुआ। हादसा देख काफी लोग एकत्रित हो गए।
मौके पर एसओ जवां नरेश कुमार भी आ गए। उन्होंने सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां 35 वर्षीय शिक्षक कौशल अग्रवाल निवासी हकीम की सरा, बन्ना देवी, अलीगढ़ तथा टेंपो चालक की मौत हो गई। कौशल बरौली के प्राथमिक विद्यालय, नगला बिहारी में तैनात थे। शिक्षिका साजिदा तबस्सुम अंसारी, निजाला क़वर व शाहिदा घायल हो गईं। इन तीनों के हाथ व पैर में फ्रैक्चर हैं। मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचित किया। हादसे की जानकारी पर बीएसए लक्ष्मीकांत पांडेय अस्पताल पहुंचे।