फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teacher Ahmed suspended for posting controversial

विवादित पोस्ट करने पर शिक्षक अहमद निलंबित

Fri, 22 Jul 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Teacher Ahmed suspended for posting controversial
विकासखंड अकराबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊंटासानी में तैनात सहायक अध्यापक मोहम्मद अहमद को मुस्लिम प्रधान अध्यापिका ताहिरा परवीन पर विवाद पोस्ट करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उन्हें उच्च प्राथमिक विद्यालय नाय, गंगीरी से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों विकासखंड जवां में नवागत खंड शिक्षाधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा के स्वागत में मुस्लिम शिक्षिका ने उनका तिलक किया था। तिलक लगाने का फोटो शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया था। उपरोक्त फोटो पर मोहम्मद अहमद ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि ‘इस फोटो पर मुसलमान टीचर अफसोस करें या खुश हों कि एक मुसलमान टीचर हिंदू धर्म का पालन कितनी खुशी के साथ कर रही है। मुझे तो इस पर बेहद अफसोस है’। धर्म विशेष से संबंधित पोस्ट करने की बीएसए के स्तर से जांच के लिए दो सदस्यीय टीम बनाई गई।
विज्ञापन

जांच टीम ने रिपोर्ट में शिक्षक अहमद को प्रथम दृष्टया दोपी पाया । बीएसए सतेंद्र कुमार ने दो सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट ने आधार पर शिक्षक अहमद को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में शिक्षिका का कहना है कि उन्होंने स्वागत में तिलक लगाकर भारतीय संस्कृति का पालन किया है, उन्हें कोई अफसोस नहीं है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed