फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teacher accused of molesting student

Aligarh: अध्यापक ने छात्रा से की छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज, शिक्षक निलंबित, सेवा समाप्ति को लिखा जाएगा

Tue, 13 Aug 2024 04:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 13 Aug 2024 04:13 PM IST
सार

गुस्साए परिजन छात्रा को साथ लेकर विद्यालय पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपी अध्यापक की तलाश करने लगे। उधर मौका पाकर आरोपी अध्यापक स्कूल से भाग निकला। इसके बाद परिवार ने पुलिस और विद्यालय के स्टाफ ने विभागीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Teacher accused of molesting student
स्कूल में जानकारी करते शिक्षा विभाग अधिकारी और बाहर ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में अकराबाद ब्लॉक क्षेत्र के एक संविलियन विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा से एक अध्यापक ने छेड़खानी की। इससे गुस्साए परिजनों ने स्कूल में हंगामा किया। सूचना पर बीएसए सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्रा के भाई की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो गया है। बीएसए के अनुसार आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसकी सेवा समाप्त कराने के लिए शासन से पत्राचार किया जाएगा।

विज्ञापन


एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के युवक के अनुसार उसकी 12 वर्षीय बहन गांव के संविलियन विद्यालय में आठवीं कक्षा में पढ़ती है। 13 अगस्त की सुबह आठ बजे वह विद्यालय गई थी। सुबह करीब दस बजे रोते हुए घर लौटी। पूछने पर परिजनों को बताया कि एक अध्यापक ने उसके शरीर पर हाथ फेरते हुए छेड़खानी की है। 
विज्ञापन


गुस्साए परिजन छात्रा को साथ लेकर विद्यालय पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपी अध्यापक की तलाश करने लगे। उधर मौका पाकर आरोपी अध्यापक स्कूल से भाग निकला। इसके बाद परिवार ने पुलिस और विद्यालय के स्टाफ ने विभागीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इस पर थाना पुलिस सहित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विद्यालय पहुंच गए। उन्होंने पीड़िता छात्रा और उसके परिजनों से बात की। इसके बाद विद्यालय के स्टाफ से जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा के भाई की तहरीर पर अध्यापक चंद्र कुमार सक्सेना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में आरोपी अध्यापक के आचरण की शिकायतें सामने आई हैं। उसके शराब पीकर स्कूल आने के बारे में भी ग्रामीणों ने बताया है। आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। उसकी सेवा समाप्ति के लिए भी शासन स्तर पर पत्राचार कर किया जाएगा। -डॉ. राकेश कुमार सिंह, बीएसए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed