{"_id":"68c9c871ba3a31bc9604a4bc","slug":"teacher-accused-of-beating-a-seventh-grader-with-a-stick-aligarh-news-c-114-1-sali1013-102366-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: शिक्षक पर सातवीं की छात्रा को डंडे से पीटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: शिक्षक पर सातवीं की छात्रा को डंडे से पीटने का आरोप
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव इब्राहिमाबाद की महिला ने गांव के कम्पोजिट विद्यालय में पढ़ने वाली सातवीं कक्षा की बेटी को स्कूल के एक शिक्षक द्वारा डंडे से पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गांव की रिहाना ने बताया कि उसकी तीन बेटियां और एक बेटा गांव के कंपोजिट विद्यालय में पढ़ते हैं, एक 12 वर्षीय बेटी कक्षा सात की छात्रा है, जोकि 13 सितंबर को छुट्टी से पहले कक्षा से निकलकर पानी पीने चली गई थी, इसी बात पर शिक्षक बेटी को गाली देते हुए डंडे पीट दिया, जिससे वह गिर पड़ी उसे बड़ी बेटी घर ले आई। घटना के बाद बच्चे डरे हुए हैं और स्कूल जाने से मना कर रहे हैं।
सोमवार को स्कूल खुलने पर वह शिकायत करने गई लेकिन शिक्षक नहीं आए, पति ने शिक्षक को फोन करके बेटी को पीटने की वजह पूछी तो वह अभद्रता करने लगे। वहीं आरोपी शिक्षक विपिन कुमार गुप्ता ने बताया कि 250 बच्चों को वह अकेले संभालते हैं, अनुशासनहीनता पर पिटाई भी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक यशोदा कुमारी का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, अभिभावकों से बातकर जानकारी की जा रही है। बीएसए डॉ. राकेश सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी कर जांच कराई जाएगी। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।