{"_id":"5d53f8af8ebc3e6d1971c37f","slug":"tata-magic-overturned-with-school-children-five-to-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक पलटी, कई बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक पलटी, कई बच्चे घायल
Wed, 14 Aug 2019 05:54 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 14 Aug 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
स्कूल की गाड़ी पलटी
- फोटो : Amar Ujala
क्वार्सी थाना क्षेत्र के कोछोड़ गांव स्थित एसएसडी इंटरनेशनल स्कूल की बच्चों से भरी एक टाटा मैजिक गाड़ी हैबतपुर मोड़ पर पलट गई। गाड़ी में 28 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि बच्चों को गंभीर चोट नहीं आई। वहीं इसमें पांच-छह बच्चे मामूली रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
स्कूल की छात्रा काजल को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं उसके भाई दीपू के कंधे में चोट लगी है। उसे परिजन एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए हैं।
घायल छात्रा काजल के अनुसार चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। स्कूल से निकलते ही एक मोड़ पर पहले गाड़ी पलटने से बच गई। इसके बाद वह फोन पर बात करते हुए एक हाथ से स्टेरिंग को संभाले था।
विज्ञापन
इसी दौरान हैबतपुर मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जा पलटी। ग्रामीणों की मदद से बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। सूचना पर थाना गांधी पार्क और क्वार्सी पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन