{"_id":"6598548fd26d4ab5e0065066","slug":"target-of-planting-2374-lakh-saplings-achieved-in-year-2024-25-aligarh-news-c-56-1-sali1016-9500-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वर्ष 2024-25 में 23.74 लाख पौधे रोपने का मिला लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वर्ष 2024-25 में 23.74 लाख पौधे रोपने का मिला लक्ष्य
Sat, 06 Jan 2024 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति की बैठक लेतीं डीएम। स्रोत : सूचना विभाग
- फोटो : Samvad
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति, जिला पौधरोपण समिति और जिला गंगा समिति की संयुक्त बैठक जिलाधिकारी अर्चना वर्मा की अध्यक्षता में हुई। प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. चंद्रप्रताप सिंह कहा कि वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा 23.74 लाख पौधारोपण लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
डीएम ने गंगा समिति के तहत छात्रों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रतियोगिताओं का आयोजन करने एवं भ्रमण पर ले जाने की कार्य योजना तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नदियों के घाटों की सफाई कराने के निर्देश दिए और कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा के दृष्टिगत औद्योगिक क्षेत्रों में पानी की जांच कराने और पानी की गुणवत्ता मानक के अनुरूप न होने पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाए।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायतों को निर्देशित किया कि नालों और नालियों में कूड़ा न जाए, इसके लिए जाली लगाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कूड़े के निस्तारण के लिए एमआरएफ केंद्रों का शत-प्रतिशत संचालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी सरकारी भवनों में वर्षा जल संचयन व्यवस्था लागू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में परियोजना निदेशक, उप कृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत, समिति के सदस्य तथा अन्य प्रभारी अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।