फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Talanagari will get abundant PNG, 650 units will get fuel 24 hours a day

Aligarh News: तालानगरी को मिलेगी भरपूर पीएनजी, 650 इकाइयों को 24 घंटे मिलेगा ईंधन

Tue, 07 Apr 2026 03:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Talanagari will get abundant PNG, 650 units will get fuel 24 hours a day
पीएजी पाइप लाइन। - फोटो : samvad
शहर के औद्योगिक विकास में अगले दो सप्ताह में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। अलीगढ़ के चार औद्योगिक क्षेत्रों में से एक तालानगरी की करीब 650 इकाइयों को अब ईंधन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यहां पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की निर्बाध आपूर्ति शुरू होने वाली है, जिससे उद्यमियों को 24 घंटे ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इस नई व्यवस्था से ताला नगरी औद्योगिक क्षेत्र की कार्यक्षमता बढ़ने और उत्पादन लागत में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन



इंडियन ऑयल अदाणी गैस कंपनी ने ताला नगरी क्षेत्र में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया है। कंपनी के एरिया हेड आलोक कुमार गिरि ने बताया कि मुख्य पाइपलाइन में गैस की टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक कर ली गई है। वर्तमान में औद्योगिक इकाइयों में कनेक्शन देने के लिए इंस्टॉलेशन प्वाइंट लगाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। अगले 14 दिनों के भीतर आपूर्ति का विधिवत शुभारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



वर्तमान में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों और आपूर्ति में अस्थिरता बनी हुई है। अलीगढ़ का ताला और हार्डवेयर उद्योग भी इस संकट से अछूता नहीं है। ऐसे समय में पीएनजी की शुरुआत से न केवल लागत में स्थिरता आएगी, बल्कि प्रदूषण मुक्त ईंधन से पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो श्रेणियों में भरवाए जा रहे घोषणा पत्र

कंपनी ने व्यावसायिक उपयोगकर्ताओं के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए दो श्रेणियों में घोषणा पत्र भरवाए जा रहे हैं। पहली श्रेणी में वे उद्यमी जिनके पास अभी पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर की पहुंच नहीं है, उन्हें फिलहाल व्यावसायिक सिलेंडर उपयोग करने की अनुमति दी गई है।
दूसरी श्रेणी में जहां पीएनजी लाइन पहुंच चुकी है लेकिन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है, उन इकाइयों को अधिकतम 90 दिनों के लिए व्यावसायिक सिलेंडर की सुविधा मिलेगी। इसके पश्चात सभी इकाइयों को अनिवार्य रूप से पीएनजी पर शिफ्ट होना होगा।



पीएनजी की आपूर्ति से तालानगरी के 650 से अधिक उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह न केवल किफायती है बल्कि सुरक्षित और सुलभ भी है। दो हफ्ते में यहां पर आपूर्ति शुरू होने जा रही है।
- आलोक कुमार गिरि, एरिया हेड (इंडियन ऑयल अदाणी गैस)



15 हजार परिवारों को छोड़ना होगा एलपीजी सिलिंडर, घरों में दौड़ेगी पाइप वाली गैस


अलीगढ़। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, जिन क्षेत्रों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की पाइपलाइन बिछ चुकी है, वहां अब एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। इस फैसले से अलीगढ़ के करीब 15 हजार घर प्रभावित होंगे, जिन्हें अगले तीन महीनों के भीतर अपना पारंपरिक गैस कनेक्शन सरेंडर कर पीएनजी अपनाना होगा।
इंडियन ऑयल अदाणी गैस द्वारा अब तक तालानगरी, मंजूरगढ़ी, सीडीएफ छेरत, धौरा माफी, मेरिस रोड, क्वार्सी चौराहा, ओजोन सिटी, सांगवान सिटी, हरदुआगंज, महेशपुर और इंजीनियर्स कॉलोनी में पाइपलाइन पहुंचाई जा चुकी है। यहां वर्तमान में 5,000 कनेक्शन पॉइंट तैयार हैं। इनसे 15 हजार घर तक जुड़ सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया जा रहा है। इसमें एसएसपी, नगर आयुक्त, एडीए अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य विभागों के प्रमुख शामिल होंगे, जो बदलाव की निगरानी करेंगे।



जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह कहते हैं कि जिले में सामान्यत: प्रतिदिन कुल 13,489 गैस सिलेंडरों की बुकिंग के सापेक्ष 11,496 सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है, जबकि 26,261 सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक है। तीनों प्रमुख कंपनियों आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के स्तर पर भी पर्याप्त भंडारण एवं आपूर्ति सुनिश्चित की गई है, जिससे कहीं भी कमी की स्थिति नहीं रहे।


दूसरे चरण में यहां पहुंचेगी पीएनजी

दूसरे चरण में मानसरोवर, सुरेंद्र नगर, कुलदीप विहार, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, मलखान नगर में पीएनजी पहुंचनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed