फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   TAD passenger train start after two years

Aligarh News: दो साल बाद दौड़ी टीएडी पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में दिखी खुशी की लहर

Sat, 18 Feb 2023 10:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 18 Feb 2023 10:25 PM IST
सार

कोरोना काल में रेलवे ने सभी लोकल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इसमें टीएडी पैसेंजर ट्रेन को छोड़कर अधिकांश ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन टूंडला-अलीगढ़ -दिल्ली पैसेंजर ट्रेन लंबे समय से बंद पड़ी हुई थी।

विज्ञापन
TAD passenger train start after two years
अलीगढ़ स्टेशन कोरोना काल में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण काल के बाद से करीब दो साल पहले बंद की गई टीएडी यानी टूंडला-अलीगढ़ -दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का शनिवार से फिर से संचालन शुरू हो गया। इससे यात्रियों में खुशी की लहर है। दैनिक यात्री लंबे समय से ट्रेन के पुन: संचालन की मांग कर रहे थे। अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने भी रेलवे अफसरों को पत्र भेजकर ट्रेन के संचालन की मांग की थी। 

विज्ञापन


कोरोना काल में रेलवे ने सभी लोकल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इसमें टीएडी पैसेंजर ट्रेन को छोड़कर अधिकांश ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन टूंडला-अलीगढ़ -दिल्ली पैसेंजर ट्रेन लंबे समय से बंद पड़ी हुई थी। यात्री संगठन इस ट्रेन के संचालन की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि टीएडी पैसेंजर ट्रेन का शनिवार से फिर से संचालन शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि टूंडला से सुबह 09:40 बजे ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जो मितावली, बरहन जंक्शन, चमरौला, जलेसर रोड, पोरा, हाथरस जंक्शन, सासनी, मडराक, दाऊद खां के बाद 11:25 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी। शाम को ट्रेन की दिल्ली से टूंडला के लिए वापसी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed