फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Syed Hamid School in Football, winner of Aligarh Academy in Kabaddi

फुटबॉल में सैयद हामिद स्कूल, कबड्डी में अलीगढ़ एकेडमी बनी विजेता

Mon, 24 Dec 2018 01:27 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 24 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
Syed Hamid School in Football, winner of Aligarh Academy in Kabaddi
पॉवर वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रदर्शन करता युवक - फोटो : Rupesh
अमर उजाला और वैष्णो इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जिला ओलंपिक संघ के सहयोग से आयोजित अमर उजाला अलीगढ़ ओलंपिक में फुटबॉल में सैयद हामिद स्कूल, कबड्डी में अलीगढ़ एकेडमी विजेता बनी। बास्केटबाल में संत फिदेलिस स्कूल टीमें की चैंपियन रहीं।
विज्ञापन


फुटबॉल का फाइनल सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल व अलबरकात पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। हामिद स्कूल के अमान तौसीफ ने एक गोल कर बढ़त बनाई। दूसरे हाफ में भी अमान ने दो गोल करके हैट्रिक बनाई। सैयद हामिद ने अलबरकात को 3-0 से हरा दिया। रेफरी की भूमिका में दिलशाद अहमद, शारिक, आमिर रहे। मुख्य अतिथि सैयद बाबर अली, डॉ. रक्षपाल सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जावेद खां, रजीउल हसन जैदी, मोहम्मद इमरान, शफीकुर रहमान, मजहर उल कमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


चाचा नेहरू मदरसा में वुशू प्रतियोगिता आयोजन किया गया। 49-51 किलोग्राम भार वर्ग में साहिब, 55 में मुस्तफा, 60 में सफीर, 74 में रोहित अव्वल रहे। बालिका वर्ग में 32 किग्रा भार वर्ग में जोया, 34 में सानिया, 38 में अनम, 43 में इलमा भारती, 46 में अदीबा अव्वल रहीं। बॉक्सिंग में 55 में विपिन, 60 में प्रियांशु, 64 में मुस्तकीम, 74 में कुलवंत यादव, बालिका वर्ग के 32 में तहनीम, 34 में नीशू, 38 में अनम खान, 43 में उमा भारती प्रथम रहीं। रेफरी अजीजुर्रहमान, अब्दुल रहमान, महबूब अली, सबा अमरीन, रहनुमा, रोहित गुप्ता, विपिन कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत फिदेलिस स्कूल में आयोजित बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में संत फिदेलिस स्कूल ने हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल को 46-14 से हरा दिया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आयुष द्विवेदी रहे। बालिका वर्ग में संत फिदेलिस स्कूल ने डीएवी गर्ल्स कॉलेज को 26-4 से शिकस्त दी। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गुरकीरत कौर रहीं। प्रिंसिपल सन्नी कोटूर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

इस मौके पर बास्केटबॉल संघ के सचिव सुनील दत्ता, अध्यक्ष दाऊ दयाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष जाकिर रजा आदि मौजूद रहे। निर्णायक विशाल, उमेश, नवेश, दीपक, गौरव, जतिन रहे। स्टेडियम में पावर लिफ्ंिटग में स्ट्रांगमैन भानु प्रताप सिंह व वूमेन शिखा रहीं। महिला वर्ग के 47 किग्रा में अदिति, 52 में मनीषा, 57 में चंद्रमुखी, 63 में हेमलता, 72 में शिखा प्रथम रहीं। पुरुष वर्ग के 55 में सुशील, 61 में विजेंद्र, 67 में तनुज, 73 में राहुल कुमार, 81 में गौरव, 89 में मोहम्मद अली, 59 में हरीश, 66 में भानु, 74 में पुष्पेंद्र, 83 में हरिकेश, 105 में नवीन कुमार प्रथम रहे। 

नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में कबड्डी का फाइनल मुकाबला एसएन इंटरनेशनल स्कूल व एमबीएम अलीगढ़ एकेडमी के बीच खेला गया। एमबीएम ने एसएन को 30-28 से हरा दिया। पुरस्कार वितरण यूपी ओलंपिक संघ के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर, शिक्षाविद् डॉ. रक्षपाल सिंह, मोहम्मद अली, दिलीप चौधरी ने किया। निर्णायक मंडल में करन सिंह, गजेंद्र तिवारी, उदयवीर सिंह, गणेश तिवारी, कुलदीप, विनेश, महेंद्र प्रताप सिंह, रवि कुमार रहे। संचालन जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद अली ने किया।



खिलाड़ियों का होगा सम्मान
पुलिस लाइंस में सोमवार को सुबह 10 बजे विजेता खिलाड़ियों, खेल संघ के सचिव को सम्मानित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, एसएसपी अजय कुमार साहनी होंगे।


ये हैं सहयोगी
- वैष्णव इन्फ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (मुख्य प्रायोजक)
- एनपी कंस्ट्रक्शन
-प्रशांत इंटरप्राइजेज
- आईआईएमटी
- शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल
- विनीत आटोमोबाइल्स
- विवेकानंद कालेज आफ टेक्नालोजी एंड मैनेजमेंट
- ड्रीम वर्ल्ड डेवलपर्स
- मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- ओटू जिमनेजियम
- विश्व भारती पब्लिक स्कूल
- विजडम पब्लिक स्कूल
- बचपन प्ले स्कूल
- एक्सीलेंट पेस्ट कंट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed