फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   sword attack on momos stall

Aligarh News: मोमोज स्टाल पर तलवार से हमला, दुकानदार समेत दो घायल

Fri, 19 May 2023 12:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 19 May 2023 12:22 AM IST
सार

मोमोज  स्टॉल पर देहली गेट खटीकान चौराहे का जसवीर सिंह नाम का युवक आया और रुपयों के विवाद में मानवेंद्र को कमीज पकडक़र दुकान से बाहर खींच लिया। इस दौरान तलवार से हमला कर बुरी तहर घायल कर दिया।

विज्ञापन
sword attack on momos stall
मोमोज

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के शहंशाह तिराहे के एक मोमोज स्टाल पर बुधवार देर रात देहली गेट के युवक ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। रुपयों के विवाद में आरोपी ने तलवार से दुकानदार सहित दो लोगों को जख्मी कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। यह आरोपी देहली गेट के भाजपा नेता परिवार का बताया गया है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार मूल रूप से दयालबाग आगरा के विनीत कुमार व उसका बहनोई मानवेंद्र सिंह यहां कपिल विहार बन्नादेवी में रहते हैं। उनका शहंशाह तिराहा पर मोमोज स्टॉल है। आरोप है कि बुधवार देर रात उनके स्टॉल पर देहली गेट खटीकान चौराहे का जसवीर सिंह नाम का युवक आया और रुपयों के विवाद में मानवेंद्र को कमीज पकडक़र दुकान से बाहर खींच लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान तलवार से हमला कर बुरी तहर घायल कर दिया। बीचबचाव में आए काम करने वाले हेमंत निवासी कपिल विहार को भी हमला कर जख्मी कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। खबर पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed