फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   swimming pool start in amu womens college

एएमयू विमेंस कॉलेज में स्विमिंग पूल शुरू

Thu, 18 Feb 2021 01:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
swimming pool start in amu womens college
वीमेन्स कॉलेज परिसर में नवनिर्मित स्वीमिंग पूल का उद्घाटन करते एएमयू कुलपति प्रोफेसर तारिक मंस - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के विमेंस कॉलेज में बुधवार को छात्राओं के लिए नवनिर्मित स्विमिंग पूल का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने किया। कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि तैराकी स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण व्यायाम है। स्वीमिंग पूल के निर्माण से वीमेंस कालेज के संस्थापक शेख अब्दुल्लाह तथा बेगम वहीद जहां का सपना साकार हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्राओं को शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा छात्राओं को स्वीमिंग पूल का लाभ उठाते हुए इस खेल में अपनी योग्यता को सिद्ध करना चाहिए। सहकुलपति प्रोफेसर जहीरउद्दीन ने स्वीमिंग पूल को कालेज के विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया। कुलपति की पत्नी डा. हमीदा तारिक ने कहा कि स्वीमिंग के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई आयोजन होते हैं, जिनमें भाग लेकर छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखा सकती हैं।
विज्ञापन

प्रिंसिपल प्रोफेसर नईमा खातून ने कहा कि कालेज के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्लाह तथा उनकी पत्नी बेगम वहीद जहां ने 100 वर्ष पूर्व यह सपना देखा था कि इस कालेज की छात्राएं तैराकी में भाग लेकर अपना नाम रोशन करें, यह सपना आज साकार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अब्दुल्लाह हाल की प्रोवोस्ट प्रोफेसर गजाला नाहीद, गेम्स कमेटी सचिव प्रोफेसर एस अमजद अली रिज्वी, असिस्टेंट डायरेक्टर फिजिकल एजूकेशन नाजिया खान, प्रोफेसर निकहत ताज, प्रोफेसर नीलम फरजाना, प्रोफेसर रूमाना एन सिद्दीकी, प्रोफेसर रेशमा, प्रोफेसर मेजर फरीद मेहदी, यूनिवर्सिटी इंजीनियर राजीव कुमार शर्मा, प्रोफेसर काजी मोहम्मद जमशेद आदि मौजूद थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed