{"_id":"6428595065b09b850803cef5","slug":"swan-flu-knocks-in-aligarh-with-covid-first-patient-found-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कोविड के साथ अलीगढ़ में स्वान फ्लू की दस्तक, मिला पहला मरीज, कोरोना के भी मिले चार संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कोविड के साथ अलीगढ़ में स्वान फ्लू की दस्तक, मिला पहला मरीज, कोरोना के भी मिले चार संक्रमित
Sat, 01 Apr 2023 09:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 01 Apr 2023 09:48 PM IST
सार
शुक्रवार को ज्ञान सरोवर कालोनी से एक बुजुर्ग को कोविड पुष्ट हुआ था और एक बुजुर्ग को दोदपुर इलाके में कोविड की पुष्टि हुई। शनिवार को ज्ञान सरोवर के मरीज के संपर्कों की जांच में उनकी पत्नी को भी कोविड पुष्ट हुआ है। इधर, जेएन मेडिकल कॉलेज में धौर्रा के एक युवक को कोविड की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
कोरोना . प्रतीकात्मतक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देश में कोविड के शोर के बीच शुक्रवार व शनिवार को अलीगढ़ में भी कोविड के चार केस पुष्ट हुए हैं। वहीं एक मरीज को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस तरह अपने जिले में अब कोविड के छह सक्रिय केस दर्ज हो गए हैं। इसे लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से सावधानी की अपील की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ज्ञान सरोवर कालोनी से एक बुजुर्ग को कोविड पुष्ट हुआ था और एक बुजुर्ग को दोदपुर इलाके में कोविड की पुष्टि हुई। शनिवार को ज्ञान सरोवर के मरीज के संपर्कों की जांच में उनकी पत्नी को भी कोविड पुष्ट हुआ है। इधर, जेएन मेडिकल कॉलेज में धौर्रा के एक युवक को कोविड की पुष्टि हुई है। इस तरह जिले में दो दिन में चार कोविड केस आए हैं। अब तक जिले में छह सक्रिय केस इस सीजन में दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ डा.नीरज त्यागी बताते हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है। बस सावधानी की जरूरत है। जो मरीज आए हैं, वे भी सामान्य हैं। किसी तरह की चिंता की बात नहीं है। इधर, शहर के द्वारिकापुरी इलाके में 57 वर्ष के व्यक्ति के स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वह काफी समय से बुखार से पीडि़त थे। हालांकि घर पर ही उपचार पा रहे हैं। अब लगातार सुधार है। सीएमओ ने बताया कि वायरल के इस मौसम में इस तरह के मरीज आना सामान्य बात है। इसलिए चिंताजनक बात नहीं है। वायरल में इस तरह के मरीज अक्सर सामने आ जाते हैं।
विज्ञापन