फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Swachh Survekshan 2021: Aligarh, 34th in the country and third in the state

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 : अलीगढ़, देश में 34वें और प्रदेश में तीसरे पायदान पर

Sun, 21 Nov 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Swachh Survekshan 2021: Aligarh, 34th in the country and third in the state
नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पुरस्कार ग्रह? - फोटो : CITY OFFICE
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में अलीगढ़ देश में 34वें और प्रदेश में तीसरे पायदान पर है। इस उपलब्धि पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में नगर आयुक्त गौरांग राठी को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। पिछले सर्वेक्षण में जिला देश में 30वें व प्रदेश में तीसरे स्थान पर था।
विज्ञापन

शनिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का परिणाम नई दिल्ली के विज्ञान भवन में घोषित किया गया। देश के सबसे साफ शहरों की लिस्ट में प्रथम तीन स्थान पर क्रमश: इंदौर (5618.14 अंक), सूरत (5559.29) एवं विजयवाड़ा (5368.36) पर हैं। दस लाख की आबादी वाले शहरों में अलीगढ़ लगातार दूसरे साल 4076.25 अंक हासिल कर प्रदेश में तीसरे स्थान पर कायम है।
विज्ञापन

4893.83 अंक के साथ नोएडा प्रथम एवं 4368.37 अंक के साथ झांसी दूसरे स्थान पर है। देश में अलीगढ़ 34वें स्थान पर है। पुरस्कार समारोह में नगर आयुक्त गौरांग राठी के अतिरिक्त पूर्व नगर आयुक्त एवं गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह और अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में 30 से 34वें स्थान पर खिसका अलीगढ़
स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में अलीगढ़ देश में 30 वें स्थान पर था। इस बार चार अंक नीचे खिसक गया है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि एक से दस लाख जनसंख्या वाले शहरों की सूची में अलीगढ़ देश में 34 वें एवं प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। इससे पूर्व स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में 173, 2019 में 145 तथा 2020 में 30 वें स्थान पर था। प्रदेश के टॉप तीन शहरों मे नोएडा, झांसी एवं अलीगढ़ हैं।
- स्वच्छता की परीक्षा में अलीगढ़ सफल हुआ है, जिसका श्रेय सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ विशेष रूप से सभी सफाई कर्मचारियों को जाता है। शहरवासियों को इस सम्मान एवं प्यार के लिए बहुत बहुत आभार।
- गौरांग राठी, नगर आयुक्त
- अलीगढ़ नगर निगम ने महापरीक्षा में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया है। मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि नए जोश एवं शहरवासियों के सहयोग से आने वाले समय में अलीगढ़ और श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा।
- प्रेमरंजन सिंह, पूर्व नगर आयुक्त, वर्तमान में जीडीए के उपाध्यक्ष
- देश में 34वें एवं प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करना अलीगढ़ के लिए गर्व का विषय है। स्वच्छता की महापरीक्षा में अलीगढ़ ने सफलता प्राप्त की। पारिवारिक व्यस्तता के कारण मैं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका। अधिकारी एवं कर्मचारियों को बहुत बहुत बधाई।

- मो. फुरकान, महापौर
इनकी वजह से हासिल हुई उपलब्धि
सिटीजन फीडबैक, ओडीएफ फ्री होना, कूड़ामुक्त सिटी रैंकिंग, वैज्ञानिक तरीके से कूड़ा का निस्तारण, विभिन्न योजनाओं के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए रोजगार उपलब्ध कराना, फ्लाईओवर का सौंदर्यीकरण, महानगर में सामुदायिक शौचालयों की स्थापना, शहर के अंडरग्राउंड बिन्स की स्थापना, कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन की स्थापना, ग्रीन बेल्ट डेवलपमेंट आदि की उपलब्धि दिलाने में प्रमुख भूमिका रही। इसी वजह से बेहतर रैकिंग हासिल हुई है।
- अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed