{"_id":"5f8297b78ebc3e9bcc42c64c","slug":"suspended-kotwal-farewell-ips-amitabh-thakur-says-never-seen-such-farewell-before-aligarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: निलंबित कोतवाल की विदाई में अफसरों ने पहनाई फूलमालाएं, आईपीएस ठाकुर बोले-'पहले नहीं देखी ऐसी विदाई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: निलंबित कोतवाल की विदाई में अफसरों ने पहनाई फूलमालाएं, आईपीएस ठाकुर बोले-'पहले नहीं देखी ऐसी विदाई'
Sun, 11 Oct 2020 10:57 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
निलंबित कोतवाल की विदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के इगलास कोतवाली से दुष्कर्म और मौत मामले में लापरवाही बरतने वाले निलंबित एसएचओ प्रवीण कुमार मान की विदाई में अफसरों की मौजूदगी लखनऊ तक चर्चा का विषय बन गई।
जिसे गंभीर लापरवाही में निलंबित किया गया उसकी तारीफ में सीओ-एसडीएम आदि ने न सिर्फ कसीदे पढ़े बल्कि फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।निलंबित कोतवाल की इस तरह विदाई पर आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट कर कहा कि गंभीर आरोप में निलंबित अफसर की ऐसी विदाई पहले नहीं देखी।
यदि वास्तव में दोषी थे। निलंबित हुए तो इससे बचना चाहिए था। गलत संदेश जाता है। उन्होंने विदाई के वीडियो समेत एडीजी जोन आगरा और यूपी पुलिस को भी अपने ट्वीट में टैग किया है।
विज्ञापन
इगलास कोतवाली स्टाफ की ओर से आयोजित विदाई समारोह में क्षेत्रीय ग्राम प्रधान और भाजपा नेता भी शामिल हुए थे। सभी ने प्रवीण कुमार मान की कार्यप्रणाली की सराहना कर फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया था। सीओ परशुराम सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह समेत सभी उप निरीक्षकों ने फूलमाला पहनाकर विदाई दी थी।

विदाई समारोह के इस वीडियो पर ट्वीट पर करते हुए आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा है चार वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म, हत्या के केस में लापरवाही पर निलंबित इगलास कोतवाल को माला पहनाकर विदाई देते सीओ व एसडीएम इगलास। गंभीर आरोप में निलंबित अफसर की ऐसी विदाई पहले नहीं देखी। इससे गलत संदेश जाता है।
आपको बता दें कि अलीगढ़ के इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय मौसेरे भाई ने चार साल की मासूम को हवस का शिकार बना लिया था। चार अक्तूबर रविवार को इलाज के दौरान मासूम ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस घटना में लापरवाही के आरोपों में एसएसपी अलीगढ़ ने एसएचओ इगलास प्रवीण कुमार मान को निलंबित कर दिया था।