फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suspected Kashmiri youth arrested from Muri Express

मुरी एक्सप्रेस में पकड़ा गया संदिग्ध कश्मीरी युवक, जीआरपी सहित सुरक्षा एजेंसियों द्वारा पूछताछ जारी

Mon, 04 Mar 2019 09:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Mar 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
Suspected Kashmiri youth arrested from Muri Express
फैयाज अहमद नाईक - फोटो : अमर उजाला

जम्मू तवी से टाटानगर जाने वाली मुरी एक्सप्रेस से सोमवार सुबह अलीगढ़ जंक्शन पर एक संदिग्ध कश्मीरी युवक पकड़ा गया है। युवक के पास ई-रिक्शा की बैटरी का चार्जर देख ट्रेन की जनरल बोगी में सवार यात्रियों ने उस पर संदेह जताया था। इसी सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने उसे यहां उतार लिया। खबर पाकर खुफिया तंत्र भी हरकत में आ गया और स्टेट व सेंट्रल एलआईयू की टीम भी उससे पूछताछ करने जीआरपी थाने पहुंची। देर रात तक उससे पूछताछ जारी है। युवक कश्मीर के रामवन जिले का रहने वाला है। फौरी जांच में पुलिस उसके मानसिक रूप से कमजोर होने का अंदेशा जता रही है। मगर अभी पूरी तरह से संदेह हटा नहीं है। इसलिए उसके परिवार को यहां बुलाया गया है। उनके आने पर आगे तस्वीर साफ हो पाएगी। 

विज्ञापन


पकड़े गए युवक की पहचान फैयाज अहमद नाईक (24) पुत्र शमसुद्दीन नाईक निवासी तराना खड़ी, थाना खड़ी, रामवन, जम्मू कश्मीर के तौर पर हुई है। युवक दिल्ली से ट्रेन की जनरल बोगी में सवार हुआ था। यात्रियों की सूचना पर गाड़ी के सुबह 7:30 बजे के करीब अलीगढ़ जंक्शन पहुंचते ही उसे उतारा गया। तलाशी में उसके पास से ट्रेन का टिकट भी नहीं मिला है। पूछताछ में वह अनर्गल बातें कर गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। बार-बार अपनी बातों से पलट रहा है। युवक ने पहले खुद को एएमयू में पीएचडी का छात्र बताया, फिर देवबंद से पढ़ाई करने की बात कहने लगा। उसने बताया कि वह आगरा जाने को ट्रेन में सवार हुआ था। इसके बाद लखनऊ जाने की बात कहने लगा। साथ ही उसने एएमयू के एक क्लर्क को भी अपना परिचित बताया है। 
विज्ञापन


एएमयू की बात सामने आने पर अमुवि छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर को भी वहां बुलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने भी युवक से लंबी पूछताछ की। मगर, सफलता नहीं मिली। बाद में अफसरों ने युवक द्वारा बताए उसके घर के पते की पुष्टि के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस से संपर्क किया है। हालांकि उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। जम्मू पुलिस के जरिये युवक के परिजनों से भी बात की गई है। जीआरपी के अनुसार परिजन अलीगढ़ के लिए चल दिए हैं। मंगलवार तक उनके यहां पहुंचने की संभावना है। जीआरपी इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार युवक के परिजनों ने बताया कि वह अपने घर से जमात के साथ एक जनवरी को लखनऊ के लिए निकला था। वह जमात से बिछड़ गया है। उसकी दिमागी हालत भी खराब है। उसके पास से चोरी के दो मोबाइल, बैटरी चार्जर सहित एटीएम कार्ड, आधार कार्ड डायरी बरामद हुई है। परिजनों के आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी द्वारा ट्रेन में पकड़े गए कश्मीरी युवक के नाम पते आदि का सत्यापन जीआरपी द्वारा करा लिया गया है। अभी तक कोई संदेह सामने नहीं आया है। परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने पर आगे की कार्यवाही पूरी की जाएगी। - आकाश कुलहरि, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed