फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suspect Milk Powder Seized In Aligarh

सेहत से खिलवाड़: न बैच नंबर, न एक्सपायरी, 4725 किलो संदिग्ध मिल्क पाउडर जब्त

Tue, 03 Nov 2026 04:43 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Tue, 03 Nov 2026 04:43 PM IST
सार

कार्रवाई में 4725 किलोग्राम पाउडर जब्त किया गया जबकि 12,375 किलोग्राम अन्य स्टॉक की बिक्री रोक दी गई है। इस तरह करीब 17,100 किलोग्राम मिल्क पाउडर विभागीय कार्रवाई के दायरे में आया है। जब्त माल और बिक्री के लिए रोके गए स्टॉक की कुल कीमत करीब 52.32 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Suspect Milk Powder Seized In Aligarh
मिल्क पाउडर - फोटो : AI

विस्तार

दूध से बने उत्पादों के कारोबार में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी का बड़ा मामला सामने आया है। देवी नगला स्थित आशीर्वाद मिल्क एंड फूड प्रोडक्ट्स के गोदाम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने छापा मारकर 4725 किलो संदिग्ध स्किम्ड मिल्क पाउडर जब्त किया है। मिल्क पाउडर के बोरों पर जरूरी सूचनाएं दर्ज नहीं थीं।

विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 4:20 बजे विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य दीपक सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जांच में 180 बोरों में भरा 4500 किलोग्राम मिथ्या छाप स्किम्ड मिल्क पाउडर जब्त किया गया जिसकी कीमत करीब 14.40 लाख रुपये आंकी गई है। बोरों पर खाद्य पदार्थ का नाम, ग्रीन लोगो और निर्माता का नाम-पता अंकित नहीं था। यहीं नौ अन्य बोरों में 225 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर भी मिला। इनके बोरों पर बैच नंबर, पैकिंग तिथि और एक्सपायरी की तारीख दर्ज नहीं थी। इसकी कीमत 72 हजार रुपये बताई गई है। विभाग ने इसके नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन


गोदाम में विभिन्न ब्रांडों के स्किम्ड मिल्क पाउडर के करीब 495 बोरे और मिले। इनमें लगभग 12,375 किलोग्राम पाउडर था जिसकी कीमत करीब 39.60 लाख रुपये आंकी गई। खाद्य कारोबारी के लाइसेंस में गोदाम के स्थान का पता दर्ज नहीं होने के कारण विभाग ने पूरे स्टॉक की बिक्री पर रोक लगा दी। कारोबारी को निर्देश दिया गया है कि उचित लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही इसका विक्रय किया जाए। कारोबारी से पिछले तीन महीने के खरीद-बिक्री संबंधी बिल और अन्य अभिलेख भी तलब किए हैं। इन्हें सात कार्यदिवस के भीतर प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


52 लाख रुपये से अधिक का माल जांच के दायरे में
एफएसडीए के सहायक आयुक्त खाद्य दीपक सिंह ने बताया कि कार्रवाई में 4725 किलोग्राम पाउडर जब्त किया गया जबकि 12,375 किलोग्राम अन्य स्टॉक की बिक्री रोक दी गई है। इस तरह करीब 17,100 किलोग्राम मिल्क पाउडर विभागीय कार्रवाई के दायरे में आया है। जब्त माल और बिक्री के लिए रोके गए स्टॉक की कुल कीमत करीब 52.32 लाख रुपये है। अब नमूनों की जांच और कारोबारी के दस्तावेज की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed