फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suspect arrested for threatening to bomb AMU

एएमयू को बम से उड़ाने की धमकी: आरोपी की तलाश में जुटी एटीएस, संदिग्ध किशोर पकड़ा, ला रही अलीगढ़

Sun, 12 Jan 2025 10:29 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 10:29 AM IST
सार

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि अलीगढ़ पुलिस की एक टीम भी देवरिया गई है, जिसने एक किशाेर को हिरासत में ले लिया है, उसे पुलिस अलीगढ़ ला रही है।

विज्ञापन
Suspect arrested for threatening to bomb AMU
एएमयू में जांच करते डॉग स्कवायड की टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले व्यक्ति की तलाश में एटीएस जुट गई है। प्रदेश के कई जिलों में एटीएस ने संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटाई। एटीएस ने देवरिया से एक छात्र और उसके साथी को उठाया। फिर करीब 12 घंटे तक पूछताछ करने के बाद दोनों को छोड़ दिया गया। वहीं, जिले की पुलिस भी देवरिया गई है, वहां एक संदिग्ध किशोर को पकड़ लिया है, उसे अलीगढ़ ला रही है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल से दी गई थी। ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने दो लाख रुपये की मांग भी की थी। 8 जनवरी की रात 1:18 बजे तिवारीश्रीजयंत की ईमेल आईडी से कुलपति सहित यूनिवर्सिटी के 28 अधिकारियों को एएमयू को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल आया था। इसके बाद से यूनिवर्सिटी परिसर में हड़कंप मचा है। पुलिस भी लगातार जांच-पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी के मामले की जांच पुलिस के अलावा लखनऊ एटीएस ने अपने हाथों में ले लिया। एटीएस ने अपनी जांच में पाया कि ईमेल आईडी देवरिया की है। इसके बाद टीम 10 जनवरी की शाम देवरिया पहुंची। एटीएस लखनऊ की टीम ने 11 जनवरी को शहर के उमानगर से दो युवकों को उठाया और गोपनीय जगह रखकर दोनों से पूछताछ की। आरोप है कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने के लिए ई-मेल के जरिए धमकी के तार इन्हीं दोनों युवकों से जुड़े हैं। पूछताछ के बाद टीम लखनऊ लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि अलीगढ़ पुलिस की एक टीम भी देवरिया गई है, जिसने एक किशाेर को हिरासत में ले लिया है, उसे पुलिस अलीगढ़ ला रही है। उधर, 11 जनरवरी को भी बाबे सैयद से गुजरकर जेएन मेडिकल कॉलेज या जमालपुर के रास्ते की तरफ जाने वाले अनजान व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। इस संबंध में यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्हें उम्मीद है कि धमकी देने वाले व्यक्ति के बारे में जल्द ही सुराग लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed