फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Survey of madrasas started, information being collected

अलीगढ़ : मदरसों का सर्वे शुरू, जुटाई जा रही जानकारी

Thu, 15 Sep 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 01:15 AM IST
सार

महानगर में चार मदरसा मान्यता प्राप्त हैं।इनमें कुछ मदरसे आजादी से पहले और कुछ बाद के हैं।इसके अलावा जिले भर में कुछ मदरसे मान्यता प्राप्त तो तमाम गैर मान्यता प्राप्त हैं।

विज्ञापन
Survey of madrasas started, information being collected

विस्तार

महानगर में चार मदरसा मान्यता प्राप्त हैं। इनमें कुछ मदरसे आजादी से पहले और कुछ बाद के हैं। इसके अलावा जिले भर में कुछ मदरसे मान्यता प्राप्त तो तमाम गैर मान्यता प्राप्त हैं। गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे जारी हो गया है। पांच अक्तूबर तक जिला स्तरीय टीम को गैर जिले भर के मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे रिपोर्ट तैयार करनी है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि जिले में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे जारी है। शहर के ऊपरकोट में मदरसा लुत्फिया, मदरसा निस्वां, मदरसा इस्लामिया अरबिया (जामा मस्जिद) मौलाना आजाद नगर व मदरसा अरबिया बलाई है, जिनके शिक्षकों को शासन से तनख्वाह मिलती है। उधर, बेसिक शिक्षा विभाग की टीम गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कर रही है।
विज्ञापन

अब तक मदरसों से सर्वे की स्थिति
विकास खंड मान्यता प्राप्त गैर मान्यता
धनीपुर 4 3
लोधा 3 1
अकराबाद 4 1
जवां 6 3
चंडौस 6 1
खैर 3 2
टप्पल 5 2
इगलास 5 3
गोंडा 5 3
अतरौली 5 2
गंगीरी 6 2
बिजौली 3 2
अलीगढ़ 3 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed