{"_id":"6313964eedaf764d8e01099e","slug":"survey-of-harduaganj-dawood-khan-flyover-completed-construction-will-start-soon-city-office-news-ali2995874115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदुआगंज-दाऊद खां फ्लाईओवर का सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदुआगंज-दाऊद खां फ्लाईओवर का सर्वे पूरा, जल्द शुरू होगा निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदुआगंज-दाऊद खां रेलवे स्टेशन के मध्य 22 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण जल्द शुरू होगा। यह जिले का सबसे लंबा फ्लाईओवर होगा। इस पर करीब 1250 करोड़ रुपये की लागत आएगी। निर्माण कार्य वर्ष 2025 तक पूरा होगा।
सर्वे कार्य पूरा होने के बाद रेलवे ने कोल एवं गभाना तहसील के 20 गांवों की करीब 114.1 हेक्टेयर जमीन को अधिगृहीत करने की तैयारी कर ली है। हालांकि, रेलवे के अफसरों की ओर से फ्लाईओवर के डिजायन में कुछ बदलाव कराया जा रहा है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
ट्रेनों के संचालन में नहीं होगी अब देरी
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से वाया हरदुआगंज-बरेली तक ब्रांच रेल लाइन है। इसी लाइन से हावड़ा की ओर एवं हरदुआगंज-बरेली जाने वाली ट्रेनें हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य मार्ग से गुजरती हैं। इससे यह महत्वपूर्ण रूट व्यस्त हो जाता है और कई बार ट्रेनों को स्टेशन पर रोकना पड़ता है।
विज्ञापन
इस समस्या को देखते हुए दाऊद खां से हरदुआगंज तक 22 किलोमीटर रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। सर्वे कार्य पूरे होने के बाद कोलकाता की ब्रिज एवं रूफ कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी मिली है।
इन गांवों की जमीन अधिग्रहण करने की तैयारी
रेलवे की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर कोल तहसील के 18 एवं गभाना तहसील के दो गांवों की जमीन अधिगृहीत की जाएगी। कोल के गांव चिरौला, दाऊद खां, पड़ियावली, नगला पानखानी, भदेसी माफी, रहमतपुर गढ़मई, कमलापुर, अली नगर, सिंधौली, बरौला- जाफराबाद, इलियासपुर, महरावल, चुआवली, बरई- सुभानगढ़ी, सिया खास, रठगांव, इमलौठ, छेरत सुढ़ियाल एवं खेरूपुरा शामिल हैं, जबकि गभाना तहसील के गांव जमालपुर सिया और रफीपुर सिया की जमीन ली जाएगी।
- अलीगढ़ के हिसाब से यह महत्वपूर्ण परियोजना है। रेलवे फ्लाई ओवर निर्माण के लिए नक्शा, ड्राइंग एवं डिजाइन समेत सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। जमीन अधिग्रहण के साथ ही इस फ्लाई ओवर को वर्ष 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। - डॉ. शिवम शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर- मध्य रेलवे