फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Supporters speechless over the arrest of Tejveer Singh Guddu

तेजवीर सिंह गुड्डू की गिरफ्तारी पर समर्थक अवाक..रात में मडराक में रखा गया

Fri, 05 Feb 2021 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Supporters speechless over the arrest of Tejveer Singh Guddu
तेजवीर सिंह गुड्डू की कोर्ट में पेशी से पहले तैनात पुलिस और पीएसी के जवान । - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू को बुधवार दोपहर गिरफ्तार किए जाने की खबर कुछ ही देर में जिले में फैल गई। मगर देर रात तक समर्थक यह नहीं जान पाए कि उन्हें कहां रखा गया है। सुबह यह खबर मिली कि उन्हें मडराक में रखा गया है। मगर तब तक दीवानी लाने की तैयारी शुरू हो गई थी। इस पर सुबह से ही समर्थक दीवानी पर जुटने लगे थे। इसे देखते हुए पुलिस व पीएसी दीवानी पर लगाई गई थी।
विज्ञापन

मायूसी के बीच कुछ खास लोगों से गुफ्तगू
तेजवीर गुड्डू को कड़ी सुरक्षा के बीच क्वार्सी व मडराक पुलिस दीवानी लेकर पहुंची। जिस गेट से गिरफ्तारी हुई थी, उसी गेट से उन्हें दीवानी में गैंगेस्टर कोर्ट ले जाया गया। इस दौरान समर्थकों ने मिलने की कोशिश की, मगर पुलिस घेरे के चलते ज्यादा लोग नहीं मिल सके। इस दौरान गुड्डू के चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दे रही थी। इस दौरान उन्होंने अपने अधिवक्ता व कुछ पारिवारिक सदस्यों से गुफ्तगू की और पूरे समय न्यायालय के कटघरे में चुपचाप खड़े रहे। कानूनी औपचारिकताओं के चलते करीब ढाई घंटे तक वे कटघरे में रहे, इस दौरान चुपचाप वे लोगों को देखते रहे।
विज्ञापन

सभी जानते हैं चुनाव से हटाने की है साजिश : गुड्डू
दीवानी में पेशी के बाद जेल जाते समय पुलिस अभिरक्षा में गुड्डू ने मीडिया के पूछे गए सवालों पर इतना ही कहा कि सभी जानते हैं यह मुझे पंचायत चुनाव से हटाने की राजनीतिक साजिश रची गई है। मैं पिछला चुनाव हारने के बाद से ही लगातार इस चुनाव के लिए तैयारी कर रहा था। इसी बात से घबराकर कुछ लोगों ने यह कुचक्र रचा है। जब उनसे पूछा गया कि वो कौन लोग हैं तो उन्होंने सधा हुआ जवाब दिया कि बताने की जरूरत नहीं है। यह बात भी सभी लोग जानते हैं। आगे के कदम पर उन्होंने यही कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। न्यायालय के समक्ष अपनी बात रखी गई है। अब न्यायालय ही आगे का फैसला करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियासी लोग भी लेते रहे अपडेट
यह तो गिरफ्तारी के बाद ही तय हो गया था कि बृहस्पतिवार को गुड्डू को जेल भेजा जाएगा। बावजूद इसके दोपहर में गुड्डू की न्यायालय में पेशी के बाद लोग दीवानी में मौजूद अपने करीबियों से यह अपडेट लेते रहे कि क्या हुआ। कुछ लोग ऐसे भी रहे जो आते थे और फिर कोर्ट के बाहर से फोन पर अपडेट देते थे।

दो और मुकदमों में कार्रवाई की तैयारी
तेजवीर सिंह गुड्डू के खिलाफ दो और मुकदमे पुलिस में विवेचना स्तर पर चल रहे हैं, जिनमें एक सिविल लाइंस में है, जबकि दूसरा क्वार्सी में है। इन दोनों में जल्द विवेचना पूरी करने की कवायद पुलिस स्तर से शुरू कर दी गई है। ताकि इन दोनों में जल्द गुड्डू के खिलाफ रिमांड दाखिल किया जा सके। यह दोनों मुकदमे जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed