{"_id":"61e1a283f836277fd643fea1","slug":"supporters-demonstrated-for-not-getting-ticket-to-former-sp-mls-jamir-ullah","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: पूर्व सपा विधायक जमीर उल्लाह को टिकट न मिलने पर समर्थकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: पूर्व सपा विधायक जमीर उल्लाह को टिकट न मिलने पर समर्थकों ने किया प्रदर्शन
Fri, 14 Jan 2022 09:49 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 14 Jan 2022 09:49 PM IST
सार
पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फैसला सर्वमान्य है। वह 10 साल तक सपा के विधायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच था, हूं और रहूंगा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान के समर्थक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुमे की नमाज के बाद जमालपुर ईदगाह के पास पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान को कोल विधानसभा क्षेत्र से सपा का टिकट न मिलने पर उनके समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
नमाज के बाद समर्थकों के हाथों में तख्तियां थीं। जमीरउल्लाह खान के पक्ष में नारे लगाए। समर्थक सद्दाम खान, सोहेल अहमद ने बताया कि 10 वर्ष तक जमीर उल्लाह सपा विधायक थे। उन्होंने कोल व शहर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी व जनहित में काफी काम किए हैं। इसलिए उन्हें कोल विधानसभा क्षेत्र से सपा का टिकट मिलना चाहिए था। उन्हें टिकट न मिलने से उनके समर्थक मायूस हैं।
विज्ञापन
उधर, जमालपुर, भुजपुरा, शाह जमाल, रसलगंज, मौलाना आजाद नगर, शमशाबाद, कोल विधानसभा क्षेत्र के में लोगों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पूर्व विधायक जमीरउल्लाह खान को टिकट देने का अनुरोध किया है। मांग करने वालों में इमरान खान, रियासत सिद्दीकी, आजम अंसारी, कमालुद्दीन सैफी, फैजान कुरैशी, फरमान खान, इमरान घोसी, फरहान सलमानी, बबलू अब्बासी, राशिद अल्वी, रूपेश शर्मा, मोहसिन कुरैशी, आजम सैफी, कल्लू सैफी, शानू राईन, आमिर राईन, शाकिर खान, इमरान, साबिर अल्वी, राशिद मलिक, साबिर मलिक, जाकिर हुसैन, सलमान अहमद खान, शाहिद अंसारी, नईम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का फैसला सर्वमान्य है। वह 10 साल तक सपा के विधायक रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच था, हूं और रहूंगा। उन्होंने कोल विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सलमान शाहिद को शुभकामनाएं दीं।