फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Super Strikers win VPL-3 title

Aligarh News: सुपर स्ट्राइकर्स ने जीता वीपीएल-3 का खिताब

Sat, 10 Oct 2026 03:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Super Strikers win VPL-3 title
विजेता टीम के  खिलाड़ी। - फोटो : samvad
कप्तान विभोर गुप्ता की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर वीपीएल सुपर स्ट्राइकर्स ने वार्ष्णेय प्रीमियर लीग (वीपीएल-3) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। शुक्रवार को धर्म समाज महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर खेले गए फाइनल में सुपर स्ट्राइकर्स ने सिलसन धुरंधर को पांच विकेट से हराया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए सिलसन धुरंधर ने 12 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन बनाए। कप्तान सुमित गुप्ता लॉक ने 31 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन की पारी खेली। हिमांशु गुप्ता ने 21 गेंदों में 33 रन बनाए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर स्ट्राइकर्स ने 9.1 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज राहुल बॉम्बे ने 20 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 46 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद कप्तान विभोर गुप्ता ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता और उपविजेता टीम हुईं सम्मानित :
समापन समारोह में मेयर प्रशांत सिंघल, उद्योगपति धनजीत वाड्रा, नरेंद्र सांगवान, डॉ. अवधेश चंद्रा, अर्चित गुप्ता, डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय, डॉ. सुमित सिंघल, डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय, योगाचार्य इंदिरा गुप्ता और राकेश सिलसन ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर चेयरमैन नितिन घुट्टी, विष्णु बंटी, अध्यक्ष धनंजय वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed