फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Super-15 Cricket League: Mahadev Strikers and Madhavas in the final

सुपर-15 क्रिकेट लीग : महादेव स्ट्राइकर और माधवास फाइनल में

Mon, 15 Jun 2026 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Super-15 Cricket League: Mahadev Strikers and Madhavas in the final
 विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि।  - फोटो : Samvad
महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान पर सुपर-15 क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जीत के साथ महादेव स्ट्राइकर और माधवास की टीम ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन



रविवार को पहले सेमीफाइनल में महादेव स्ट्राइकर ने 30 ओवर में 181 रन बनाए। अदीब रहमान ने 39 रन और दक्ष शर्मा ने 38 रन की पारी खेली। रेनबो फाइटर के आयुष्मान और स्पर्श ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेनबो फाइटर टीम 124 रन पर सिमट गई। विवेक चौधरी ने 42 रन बनाए। महादेव स्ट्राइकर के तरुण बघेल ने पांच विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। महादेव स्ट्राइकर ने यह मुकाबला 57 रन से जीत लिया।
विज्ञापन



दूसरे सेमीफाइनल में माधवास और सोलर किंग आमने-सामने थीं। सोलर किंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। माधवास के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए 30 ओवर में 293 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जैब रहमान ने 101 रन बनाए। उजागर ने 56 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर किंग के अनंत जादौन ने पांच और हेमंत ठाकुर ने दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोलर किंग की टीम 153 रन पर सिमट गई। कुलदीप सिंह और अर्ष राज सिंह ने 38-38 रन बनाए। माधवास के जैब रहमान ने दो विकेट चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed