फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sunday's lockdown ended, Different day market will be closed

रविवार का लॉकडाउन खत्म, अलग-अलग दिन रहेगी साप्ताहिक बंदी

Wed, 09 Sep 2020 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sunday's lockdown ended, Different day market will be closed
कोरोना के चलते प्रदेश में लागू दो दिवसीय लॉकडाउन के बाद अब सीएम योगी ने रविवार के एक दिवसीय लॉकडाउन को भी खत्म कर दिया है। जिला प्रशासन ने सीएम के आदेश को जिले में लागू कर दिया है।
विज्ञापन

महानगर और देहात क्षेत्रों में साप्ताहिक बाजार बंदी रखने के दिन पहले से ही अलग-अलग निर्धारित हैं। उन्हीं के मुताबिक अब बाजार अलग-अलग दिन बंद रहेंगे। मंगलवार को रामघाट से दुबे का पड़ाव, समद रोड, अब्दुल्ला कॉलेज से सेंटर प्वाइंट, रेलवे रोड, आगरा रोड नगर सीमा जयगंज, एटा जीटी रोड, नौरंगाबाद, खैर रोड, जेल रोड, महावीर गंज, माल गोदाम, ऊपरकोट की समस्त दुकानें, बारहद्वारी से रघुवीरपुरी में बाजार बंद रहेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाहजमाल, शमशाद मार्केट, तस्वीर महल चौराहा, जमालपुर, अनूपशहर रोड, मेडिकल रोड, अमीर निशा, दोदपुर, सराय रहमान, अब्दुल्ला कॉलेज की दुकानें बंद रहेंगी। रविवार को टीआर कॉलेज, रामघाट रोड, अचलताल व डीएस कॉलेज से एचवी कॉलेज की समस्त स्टेशनरी दुकानें, फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को शाह कमाल रोड मार्केट एवं गांधी मार्केट स्थित ऑटो पार्ट्स विक्त्रस्ेता व ऑटो वाहन की समस्त दुकानें बंद रहेंगी। नगर पालिका खैर में बुधवार को दुकानें बंद रहेंगी, जबकि फोटो स्टेट की दुकानें रविवार को बंद रहेंगी। गुरुवार को नगर पालिका के तहत साप्ताहिक बंदी रहेगी। बुधवार को जलाली, विजयगढ़, गुरुवार को हरदुआगंज व बेसवां, शुक्त्रस्वार को इगलास, ट्रैक्टर्स ऑटो पार्ट्स की दुकानें, शनिवार को जट्टारी, रविवार को छर्रा, गुरुवार को गभाना, चंडौस, कौडिय़ागंज, शुक्त्रस्वार को पिसावा, टप्पल, गंगीरी, अकराबाद, शनिवार को कासिमपुर की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed