फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Summons issued to Aligarh BJP District President for assault and molestation

Aligarh: भाजपा जिलाध्यक्ष पर मारपीट-छेड़खानी में समन जारी, न्यायालय ने किया तीन लोगों को तलब, यह है मामला

Fri, 22 Mar 2024 04:59 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 04:59 AM IST
सार

टप्पल के कस्बा जट्टारी की महिला की ओर से अदालत में अर्जी दायर की गई। आरोप लगाया कि घटना 19 नवंबर 2021 की है। उसके पति को आंखों से दिखाई नहीं देता। उसके मकान के पीछे खाली प्लॉट पर यह लोग नींव खोदने आए। जब उसने व पति ने विरोध किया तो उन्होंने पति के साथ मारपीट की और महिला के साथ छेड़खानी कर दी।

विज्ञापन
Summons issued to Aligarh BJP District President for assault and molestation
अलीगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ में टप्पल क्षेत्र के मारपीट व छेड़खानी के मामले में न्यायालय ने भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला आदि को तलब किया है। सभी आरोपियों को समन जारी करते हुए मामले में चार अप्रैल तारीख नियत की गई है। 

विज्ञापन


इस संबंध में टप्पल के कस्बा जट्टारी की महिला की ओर से अदालत में अर्जी दायर की गई। आरोप लगाया कि घटना 19 नवंबर 2021 की है। उसके पति को आंखों से दिखाई नहीं देता। उसके मकान के पीछे खाली प्लॉट पर यह लोग नींव खोदने आए। जब उसने व पति ने विरोध किया तो उन्होंने पति के साथ मारपीट की और महिला के साथ छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन

 
मामले में चंडौस के डॉ. हरिओम तोमर, इतवारपुर टप्पल के प्रकाश शर्मा कल्लू, गौरोला नगरिया के कृष्णपाल सिंह लाला जिलाध्यक्ष भाजपा आदि को आरोपी बनाया गया। पुलिस स्तर से मदद न मिलने पर अदालत में शरण ली। मामले में एसीजेएम न्यायालय ने डॉ.हरिओम तोमर व कृष्णपाल लाला को मारपीट व छेड़खानी व प्रकाश उर्फ कल्लू पंडित को मारपीट में तलब करते हुए समन जारी किए हैं। अदालत ने समन थाना पुलिस को भेजते हुए चार अप्रैल तारीख नियत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण में मेरा कोई नाता नहीं है। ये डॉ. हरिओम व उनके भाई का आपसी विवाद है। मैंने एक दो बार डॉ. हरिओम के पक्ष में सिफारिश कर दी थी। इसी द्वेष में दूसरे पक्ष ने अपने भाई के साथ मुझे भी लपेटते हुए मुकदमे में आरोपी बना दिया है, जबकि न मैं कभी मौके पर गया और न झगड़ा हुआ। पुलिस को सच पता है। इसीलिए अदालत में याचिका दायर की है। अदालत को सच बताया जाएगा।-कृष्णपाल सिंह लाला, जिलाध्यक्ष भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed