{"_id":"5706c3244f1c1b7725c815cd","slug":"summers-start-as-soon-as-the-shortage-of-milk","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियां आते ही दूध की किल्लत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियां आते ही दूध की किल्लत शुरू
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का मौसम आते ही दूध की किल्लत शुरू हो गई है। हालांकि अब तक बाजार में दूध के दाम यथावत् बने हुए हैं, लेकिन सरकारी पराग डेयरी पर दूध की आवक में कमी होनी शुरू हो गई है। आगामी एक पखवाड़े में दूध की किल्लत का दौर और तेज होने के आसार हैं।
जनपद में करीब पांच से सात हजार लीटर रोजाना दूध की खपत है। गर्मियों में दही, लस्सी, मठ्ठा एवं दूध से निर्मित अन्य आइटमों की खपत बढ़ने से डिमांड बढ़कर करीब आठ से दस हजार लीटर प्रतिदिन हो जाती है। ऐसे में दूध की किल्लत की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। मार्च के बाद एकाएक बढ़ी गर्मी से दूध की किल्लत अभी से शुरू हो गई है। हालांकि बाजारों में इसका ज्यादा असर नजर नहीं आ रहा है, लेकिन सरकारी पराग डेयरी में दूध की आवक में कमी आई है।
डेयरी के विपणन प्रभारी जेपी गोस्वामी ने स्वीकार किया कि एक माह पूर्व तक जहां डेयरी में करीब सात हजार लीटर पर डे की दूध की आवक थी, वह अब घटकर छह से साढ़े छह हजार लीटर रह गई है। आगामी पंद्रह दिनों में आवक में और भी कमी होने के आसार हैं।