{"_id":"6a4c182f106a122d8f057544","slug":"sumeras-chamunda-temple-to-undergo-beautification-at-a-cost-of-125-crore-aligarh-news-c-117-1-sali1021-102085-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सवा करोड़ रुपये से होगा सुमेरा के चामुंडा मंदिर का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सवा करोड़ रुपये से होगा सुमेरा के चामुंडा मंदिर का सुंदरीकरण
विज्ञापन
मां चामुंडा मंदिर का पूजन करते सांसद सतीश गौतम व अन्य। स्रोत : स्वयं
- फोटो : samvad
क्षेत्र के प्रसिद्ध सुमेरा चामुंडा मंदिर के सुंदरीकरणका कार्य जल्द शुरू होगा। सोमवार दोपहर को सांसद सतीश गौतम ने मंत्रोच्चार के बीच मंदिर परिसर में भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पांच ईंटें रखीं।
सांसद सतीश गौतम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आस्था स्थलों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सुमेरा चामुंडा मंदिर के सुंदरीकरण के लिए एक करोड़ 23 लाख 99 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि से मंदिर परिसर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था मिल सके। परियोजना के तहत मंदिर परिसर में यात्री हॉल, सत्संग हॉल, सुलभ शौचालय, प्रसाद वितरण केंद्र, प्रकाश व्यवस्था, बैठने के लिए बेंच, डस्टबिन तथा लिंक मार्ग से संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। सांसद ने कहा कि इन कार्यों से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की धार्मिक आस्था को भी नया आयाम मिलेगा।
इस मौके पर मंडल रीजनल पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, एई एसएस भारद्वाज, विमल कुमार, शिव नारायण शर्मा जिला महामंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष मुकुल शर्मा, किशनवीर सिंह, रामन्याय परिसर के अध्यक्ष नेत्रपाल शर्मा, चामुंडा सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष यादराम, देवप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।