फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sugar Oxygen Concentrator of 23 thousand rupees falling for 90 thousand rupees

23 हजार रुपये का चीनी ऑक्सीजन कन्संट्रेटर पड़ रहा 90 हजार रुपये का

Tue, 11 May 2021 11:34 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sugar Oxygen Concentrator of 23 thousand rupees falling for 90 thousand rupees
आशीष निगम, अलीगढ़।
विज्ञापन

वर्तमान में जारी ऑक्सीजन संकट कई कोरोना मरीजों की जान ले चुका है। बाजार में ऑक्सीजन कन्संट्रेेटर बमुश्किल मिल रहे हैं। पांच लीटर वाले चाइनीज ऑक्सीजन कन्संट्रेेटर की कीमत 23 हजार रुपये है, लेकिन केंद्र सरकार ने चीन से सीधे इसके आयात पर रोक लगा रखी है, जिस कारण अब ये चाइनीज ऑक्सीजन कन्संट्रेेटर वाया मलयेशिया होकर भारत आ रहे हैं।
इसकी वजह से 23 हजार का ऑक्सीजन कन्संट्रेेटर 75 हजार रुपये का पड़ रहा है, जीएसटी मिला कर इसकी कीमत 90 हजार रुपये हो जाती है। इसके अलावा, बाजार में इन दिनों 60 रुपये वाला थर्मामीटर 170 रुपये का है। सर्जिकल ग्लब्स का 110 रुपये का पैकेट 400 रुपये में बिक रहा है। 350 रुपये में मिलने वाला ऑक्सीमीटर 1200 रुपये में हैं। जबकि सैनिटाइजर की बोतलों में लगने वाला मिस्ट पंप 3.50 रुपये से 14 रुपये में पहुंच गया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ रिटेल केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग गुप्ता और महामंत्री उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि इसके अलावा कई दवाओं की भी कमी चल रही है, जिससे फुटकर दुकानदार जनता को मांगी गई दवाएं तक नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को दोबारा से विचार कर ऑक्सीजन कन्संट्रेेटर सहित अन्य मेडिकल उपकरण चीन से मांगने की छूट देकर टैक्स में राहत देनी चाहिए, जिससे लोगों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि पैरासिटामाल में 20 से 30 फीसदी, जिंकोविट 30 प्रतिशत, आइवर मैक्टिन 50 से 100 फीसदी, लिम्सी 20 प्रतिशत, मोंटेयर एलसी 15 प्रतिशत महंगी हो गई हैं, मैडरोल 4 एमजी, 8 एमजी और 16 एमजी दवा नहीं मिल रही है। एजीथ्रोमायसीन 40 प्रतिशत महंगी, डाक्सीसाइक्लिन का 240 का डिब्बा 600 रुपये का हो गया है। नारफ्लोक्स टीजेड के भी दाम 25 फीसदी बढ़ गए हैं। कारबुल प्लस सूंघने और भाप वाला कैप्सूल भी महंगा हुआ है।
मोदी सरकार करे विचार : सपा
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी और महानगर महासचिव मनोज यादव ने अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाओं और इंजेक्शन की कमी के लिए शासन प्रशासन को आड़े हाथ लिया है। नेताओं ने कहा कि चीन से आने वाले मेडिकल उत्पाद सस्ते पड़ते हैं लेकिन वर्तमान मोदी सरकार की नीतियों से जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।

जिला प्रशासन ने अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्देश दिया है, क्योंकि ये प्लांट महंगा पड़ता है। इसलिए अस्पताल वाले इसको नहीं लगा रहे हैं। ऐसे में आक्सीजन कन्संट्रेटर एक बेहतर विकल्प है, लेकिन सरकार के अड़ियल रैवये ने कीमतें तीन गुना से अधिक बढ़ा दी हैं। मोदी सरकार को दोबारा सोचना चाहिए, जिससे लोगों की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed