फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sufi tradition is a strong foundation of love, brotherhood and progress of the country: Dr. Niazi

मोहब्बत, भाईचारे और मुल्क की तरक्की की मजबूत नींव है सूफी परंपरा : डॉ. नियाजी

Fri, 24 Apr 2026 06:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Sufi tradition is a strong foundation of love, brotherhood and progress of the country: Dr. Niazi
कार्यक्रम को संबोधित करते डॉ. मोहम्मद अब्बास नियाजी। - फोटो : samvad
तालीम के शहर में सूफी परंपरा की खुशबू एक बार फिर महसूस हुई, जब सर सैयद नगर स्थित खानकाह-ए-नियाजिया में “देश की प्रगति में सूफी परंपरा की भूमिका” विषय पर अमर उजाला संवाद का हुआ। वक्ताओं ने सूफी विचारधारा को देश की एकता, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक विकास का आधार बताया।
विज्ञापन



खानकाह-ए-नियाजिया के डॉ. मोहम्मद अब्बास नियाजी ने कहा कि सूफी परंपरा ने हमेशा नफरत के अंधेरों में मोहब्बत की रोशनी फैलाने का काम किया है। सूफियों ने भाषा, साहित्य और समाज में आपसी प्रेम को मजबूत किया, जिससे देश की सांस्कृतिक विरासत और भी समृद्ध हुई। खानकाहें इंसानियत और भाईचारे की मिसाल हैं, जहां हर धर्म और वर्ग के लोग एक साथ बैठते हैं। यहां लंगर की परंपरा और रूहानी इलाज के जरिये लोगों को जोड़ने का काम किया जाता है।
विज्ञापन



डॉ. सैयद लियाकत हुसैन मुईनी ने कहा कि सूफी परंपरा की पहली शर्त ही दूसरों का सम्मान करना है। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती जैसे महान सूफी संतों ने भारत में इस परंपरा की मजबूत नींव रखी और इंसानियत, सेवा व प्रेम का संदेश दिया। बाहर से आए सूफी संतों ने भारत की मिट्टी को अपना वतन मानकर यहां की संस्कृति में खुद को ढाल लिया, जिससे देश की गंगा-जमुनी तहजीब को नई पहचान मिली। आज के दौर में जब समाज में विभाजन की चुनौतियां सामने हैं, तब सूफी परंपरा का संदेश मोहब्बत, सहिष्णुता और भाईचारा और भी ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed