{"_id":"68583b8768cb4511490c770c","slug":"suddenly-car-caught-fire-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अचानक कार बनी आग का गोला, पिता झुलसे, बेटा बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अचानक कार बनी आग का गोला, पिता झुलसे, बेटा बाल-बाल बचा
Sun, 22 Jun 2025 10:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 22 Jun 2025 10:51 PM IST
सार
सतेंद्र को कार के बोनट से धुंआ दिखाई दिया। गाड़ी रुकवाकर सतेंद्र ने बोनट खोलकर देखा तो आग की लपटों से उनकी गर्दन, चेहरा और हाथ झुलस गए। बेटे ने पिता को तुरंत दूर खींच लिया।
विज्ञापन
हरदुआगंज में जलती हुई कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरदुआगंज कस्बा के बुढ़ासी से हरदुआ देहात को जाने वाले संपर्क मार्ग पर 22 जून रात एक कार आग का गोला बन गई। हादसे में पिता झुलस गए, जबकि बेटा बाल-बाल बच गया। दमकल के पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नगला मई गांव के प्रधान नरेंद्र सिंह के छोटे भाई सतेंद्र सिंह वर्तमान में पीएसी के समीप रहते हैं और शंकर विहार में इन्वर्टर बैटरी की दुकान चलाते हैं। परिजनों के मुताबिक 22 जून को वह छोटे बेटे पिंकुल के साथ माता-पिता से मिलने के बाद शाम को लौटते समय करीब सवा आठ बजे सम्पर्क मार्ग पर मुड़े तभी बोनट से धुंआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
गाड़ी रुकवाकर सतेंद्र ने बोनट खोलकर देखा तो आग की लपटों से उनकी गर्दन, चेहरा और हाथ झुलस गए। बेटे ने पिता को तुरंत दूर खींच लिया। भाजपा युवा नेता सुधीर शर्मा ने फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन दमकल के पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। सतेंद्र ने बताया कि कार पांच साल पुरानी और डीजल इंजन की है। थाना प्रभारी धीरज कुमार का कहना है कि शॉर्ट सर्किट को कार में आग प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन