फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sudden fire broke out in paddy straw kept on the roof

Aligarh News: छत पर रखे धान के पुआल में अचानक लगी आग, मची अफरातफरी

Fri, 13 Oct 2023 05:54 PM IST
चमन शर्मा अनूप यादव, अमर उजाला, अलीगढ़
अनूप यादव, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Oct 2023 05:54 PM IST
सार

गांव बहादुरपुर निवासी किसान मुन्ना लाल पुत्र तेजपाल ने बताया कि उसके मकान की छत पर धान का पुआल रखा था। दोपहर में उसके मकान के पीछे मोहनलाल के घेर में रखे पतेल के पूरों में अचानक आग लग गई।

विज्ञापन
Sudden fire broke out in paddy straw kept on the roof
छत पर पुआल में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में शुक्रवार की दोपहर एक किसान के मकान की छत पर रखे पुआल में अचानक आग लग गई। मकान की छत पर लगी आग की लपटों को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाकर आसपास के घरों को आग से बचाया। 

विज्ञापन


गांव बहादुरपुर निवासी किसान मुन्ना लाल पुत्र तेजपाल ने बताया कि उसके मकान की छत पर धान का पुआल रखा था। दोपहर में उसके मकान के पीछे मोहनलाल के घेर में रखे पतेल के पूरों में अचानक आग लग गई। जिसकी लपेट उठकर उनके मकान पर रखे पुआल तक पहुंच गई। देखते ही देखते उसका मकान आग की लपटों से घिर गया। छत पर लगी आग को देखकर किसान ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


शोर सुनकर वहां पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। आग लगने की सूचना पुलिस के द्वारा अग्निशमन को दी। सभी लोग आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर तो काबू पा लिया, पर तब तक दोनों किसानों का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed