फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   suciede attemt by a boy

युवती की चौखट पर जहर खाया

Sat, 27 Feb 2016 01:40 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Sat, 27 Feb 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
suciede attemt by a boy

एक तरफा इश्क में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की चौखट पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हत्या का आरोप लगाते हुए उस युवक के घरवालों ने लड़की के घर पर जमकर तोड़फोड़ करते हुए हंगामा काट डाला।  

विज्ञापन

थाना क्वार्सी के प्रभारी ने बताया कि बेगमबाग निवासी 20 वर्षीय अंकित का पड़ोस में ही रहने वाली एक लड़की के प्रति कुछ झुकाव था। वह अपनी ओर से सब कुछ सोच बैठा। लड़की इस बात को नजर अंदाज करती रही। पुलिस की मानें तो अंकित इसके बाद भी उस लड़की के लिए जिद पर अड़ा रहा। 

विज्ञापन

लड़की जहां भी आती-जाती वह युवक उसके आगे पीछे जाता रहता था। इसी दौरान घरवालों ने लड़की की शादी तय कर दी। मार्च महीने में उसकी बारात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। जिसकी भनक लगते ही अंकित और भड़क गया। उसने लड़की से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को अंकित अपनी बहन के घर महेशपुर गया था। जहां से लौटकर आया तो शराब पीने के बाद उस युवती के पास चला गया। यहां उसने जहर खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। खबर मिलते ही अंकित के घरवाले वहां आ गये। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।  


अंकित की मौत से आक्रोशित उसके परिजनों ने लड़की के घर में तोड़फोड़ कर डाली। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पिकेट तैनात कर दी है। मृतक के भाई ने लड़की के परिजनों पर जहर देकर हत्या करने की तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed