Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Succession Certificate is not being made in Aligarh

Aligarh: ढाई माह से नहीं बन रहे वारिसान प्रमाण पत्र, 50 हजार आवेदन लंबित, जनता परेशान

Thu, 27 Feb 2025 10:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Feb 2025 10:41 AM IST
सार

अलीगढ़ में वारिसान प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं, आवेद लंंबित हैं। कलेक्ट्रेट और तहसील के अधिवक्ताओं ने एसडीएम से मिलकर मामले का वैकल्पिक हल निकालने की मांग की।

विज्ञापन
Succession Certificate is not being made in Aligarh
वारिसान प्रमाण पत्र - फोटो : अलीगढ़ सुशासन आधिकारिक वेबसाइट

विस्तार

अलीगढ़ जिले में वारिसान प्रमाण पत्र के 50 हजार से ज्यादा आवेदन पिछले ढाई महीने से लंबित हैं। इससे जिले की पांचों तहसीलों में काम प्रभावित हो रहा है। हजारों लोगों के बिजली कनेक्शन, गृहकर ट्रांसफर, गैस कनेक्शन, शस्त्र, बैंक खाते के स्थानांतरण आदि का काम रुका हुआ है। दो दिन पहले कलेक्ट्रेट और तहसील के अधिवक्ताओं ने एसडीएम से मिलकर मामले का वैकल्पिक हल निकालने की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने इसकी वैकल्पिक व्यवस्था का भरोसा दिया है।

विज्ञापन

मामला मेरे संज्ञान में है। इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था यह की है कि आवेदकों को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र जैसी व्यवस्था कर दी जाएगी जो वारिसान का विकल्प होगी। उससे उनकी दस्तावेजी औपचारिकता पूरी हो सकेंगी। - संजीव रंजन, जिलाधिकारी

विज्ञापन


क्यों नहीं बन रहे हैं वारिसान प्रमाण पत्र
अलीगढ़ निवासी याची करन कुमार के पिता अशोक कुमार हरदुआगंज थर्मल पावर स्टेशन में कार्यरत थे। पिता की मृत्यु के बाद सेवानिवृत्ति लाभ की मांग करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। जबकि, उसकी एक सौतेली मां भी है। कोर्ट के सामने डीएम की ओर से जारी किया उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया। इस पर कहा कि डीएम को उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी करने का अधिकार नहीं। 4 दिसंबर 2024 को याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने रजिस्ट्रार अनुपालन को निर्देश दिया कि आदेश की कॉपी अलीगढ़ के डीएम को प्रेषित की जाए। 24 दिसंबर 2024 को जिला प्रशासन ने प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने के आदेश जारी किए।

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले आवेदनकर्ता

पिता बलवीर सिंह का निधन हो गया है। वारिसान प्रमाण पत्र बनवाने जनसेवा केंद्र गए तो पता चला कि तहसील से जारी नहीं हो रहे। जिला स्तर से रोक है। - शिवकुमार सिंह, अतरौली

पिता इशरत जहां की मौत के बाद वारिसान के लिए भटक रहा हूं। बैंक खाते सहित गृहकर का ट्रांसफर होना है। -शमशाद, सराय रहमान, कोल
माता अनारबती की मृत्यु हो गई है। तहसील से वारिसान प्रमाणपत्र जारी नहीं हो रहे। कई काम रुके पड़े हैं। - सुनील कश्यप, नहल
पिता जफर अली की मौत के बाद बिजली और गैस कनेक्शन ट्रांसफर होना है। वारिसान नहीं बनने से काम नहीं हो पा रहा है ।- अरफाज, आतिशबाजान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed