{"_id":"591228ab4f1c1b231f851c9f","slug":"subversion-looting-in-liquor-contracts","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके में तोड़फोड़, लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके में तोड़फोड़, लूटपाट
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Wed, 10 May 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के गांव नहल में शराब बंदी की मांग करते हुए मंगलवार को महिलाएं लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने शराब ठेके पर जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि भीड़ में मौजूद लोग गल्ले में रखे 25 हजार रुपये व शराब की पेटियां भी लूट ले गई। सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस 12 से अधिक लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव नहल में चुन्नीलाल वार्ष्णेय का शराब ठेका है। गांव बनूपुरा निवासी सूबेदार पुत्र भीमसेन सेल्समैन है। सेल्समैन के अनुसार मंगलवार को नहल गांव की महिलाओं समेत कुछ लोगों ने शराब ठेके पर हमला बोल दिया। जमकर तोड़फोड़ की। शराब की पेटियां दुकान से उठाकर बाहर फेंक दीं। महिलाएं गांव में शराब ठेका बंद करने की मांग कर रही थीं। उनका तर्क था कि शराब पीकर घर के पुरुष उनके साथ मारपीट करते हैं। सेल्समैन का आरोप है कि यह भीड़ गल्ले से 25 हजार रुपये, शराब की पेटियां लूट ले गई।
सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने सीमा पत्नी हरपाल जाटव, सुनीता पत्नी राम सिंह, सुमित्रा पत्नी देवेंद्र सिंह, बबिता पत्नी विनोद, रेखा पुत्र महीपाल, पप्पू पुत्र विजयपाल, किशनपाल पुत्र कृपाल सिंह, विनोद पुत्र नेकसे, त्रिलोक सिंह, लाला पुत्र सोहन सिंह, अमित पुत्र मलखान, हरपाल, रुस्तम, देवेंद्र पुत्र त्रिलोक सिंह, जय सिंह समेत पचास अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पड़ोस की दुकान में भी लूटपाट
शराब ठेके के बराबर में मुकेश पुत्र राजपाल सिंह की परचून की दुकान है। मुकेश ने भी अपनी दुकान में लूटपाट का आरोप लगाया है। कोतवाल शत्रुघन उपाध्याय के अनुसार ठेके पर तोड़फोड़, लूटपाट में आरोपी महिलाएं जेल भेजी जा रही हैं। अन्य आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।