फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Subscription money was lost due to heavy, rotten elephant ride

सदस्यता धनराशि का गबन पड़ा भारी, छिन गई हाथी की सवारी

Fri, 16 Feb 2018 02:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 16 Feb 2018 02:30 AM IST
विज्ञापन
Subscription money was lost due to heavy, rotten elephant ride
हाजी इलियास। - फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पिछला विधानसभा चुनाव लड़े चार पूर्व प्रत्याशियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन पर सदस्यता धनराशि गबन करने व अनुशासनहीनता का आरोप है। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव द्वारा यह कार्रवाई की गई है। पार्टी द्वारा एक साथ चार पूर्व प्रत्याशियों पर कार्रवाई किए जाने से राजनीतिक हलकों में खासी हलचल है। 
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष तिलकराज यादव के मुताबिक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर इगलास विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र कुमार, खैर से पूर्व प्रत्याशी राकेश मौर्य, शहर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी आरिफ बॉबी अब्बासी, अतरौैली से पूर्व प्रत्याशी इलियास चौधरी को पार्टी से निकाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन पूर्व प्रत्याशियोें ने पार्टी की सदस्यता धनराशि जमा नहीं कराई थी और इसका गबन कर लिया। पार्टी विरोधी गतिविधियों में भी इनकी संलिप्तता पाई गई है।
विज्ञापन


हाईकमान द्वारा बार-बार इन्हें चेतावनी दी गई, लेकिन इनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। इसलिए इन चारों को पार्टी से निष्कासित किया गया है। जिस तरह से बसपा आलाकमान ने अपने चार पूर्व प्रत्याशियों को निष्कासित किया है। उसे लेकर राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा है। सबकी टकटकी अब इन चारों प्रत्याशियों के अगले कदम पर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोग कर रहे बहन जी को गुमराहः आरिफ
बसपा से निष्कासित किए गए शहर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी आरिफ बॉबी ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग बहन जी को गुमराह कर रहे हैं। इसमें बसपा के  जोन कोऑर्डिनेटर महेश चौधरी भी शामिल हैं। यह लोग पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि पार्टी में सदस्यता शुल्क जमा का काम प्रत्याशियों का नहीं होता। पदाधिकारियों का होता है। ऐसे में सदस्यता शुल्क गबन करने का आरोप गलत है। उन्होंने कहा है कि वह बहन जी से जाकर मिलेंगे और सारी स्थिति से अवगत कराएंगे। वह पहले भी बसपा से अनुशासित सिपाही थे और अभी भी हैं। वहीं महेश चौधरी का कहना है कि बहन जी को कोेई गुमराह नहीं कर सकता। वह तो उनके निर्देश का पालन करा रहे हैं। 

भटक गई है बसपा: राकेश मौर्य
बसपा से निष्कासित किए गए राकेश मौर्य का कहना है कि वे बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पार्टी से जुड़े थे। लेकिन अब पार्टी भटक गई है। उन पर अनुशासनहीनता और गबन का आरोप बेबुनियाद है। उनसे पार्टी फंड के नाम पर रुपया मांगा जा रहा है। देने में असमर्थता जताई तो निष्कासन की कार्रवाई कर दी गई। वे अपने समर्थकों के साथ बैठकर आगे की रणनीति तय करेंगे।

चेयरमैन के चुनाव में हुई थी जमानत जब्त
अतरौली नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए बसपा से चुनाव लड़े अतुल गुप्ता अपनी जमानत जब्त करा बैठे थे। अतुल गुप्ता ने भी इलियास चौधरी पर भितरघात का आरोप लगाते हुए पार्टी सुप्रीमो मायावती से शिकायत की थी। आलम यह था कि जिस मोहल्ले चौधरियान में इलियास चौधरी का पूरा परिवार रहता है। वहां से बसपा को केवल एक वोट मिला था।


गबन करने वालों पर मायावती की टेढ़ी नजर
बसपा सुप्रीमो मायावती की ऐसे नेताओं व पूर्व प्रत्याशियों पर ‘टेढ़ी नजर’ है, जिन्होेंने पार्टी की सदस्यता शुल्क की राशि जमा नहीं की है। मायावती ने इसे बड़ी अनुशासनहीनता माना है। ऐसे नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत अलीगढ़ व आगरा मंडल से हुई है। दोनों मंडलों से दर्जन भर से ज्यादा नेताओं पर गाज गिरी है। अलीगढ़-आगरा के जोेन कोऑर्डिनेटर रणवीर सिंह कश्यप का कहना है कि बहनजी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सदस्यता शुल्क जमा न करने वाले वालों कोे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।  पार्टी ने हाल में ही जिले में बसपा के कद्दावर नेता रहे पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह को पार्टी से निकाला था और उन पर भी सदस्यता शुल्क जमा नहीं करने और अनुशासनहीनता का आरोप लगाया गया था। अब जिले के चार पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों को भी निष्कासित कर दिया है। रणवीर सिंह का कहना है कि इन पूर्व प्रत्याशियों ने 50 रुपये प्रति सदस्य के हिसाब से पार्टी कार्यालय से कूपन प्राप्त किए थे। हर विधानसभा क्षेत्र को 30 से 40 सेक्टरों में बांटा जाता है। हर सेक्टर पर फिर बूथ कमेटी बनाई जाती हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में दो से तीन लाख तक सदस्य बनाए जाते हैं। उसी हिसाब से यह प्रत्याशी कूपन ले गए थे, लेकिन सदस्यता शुल्क की धनराशि जमा नहीं कराई और इसका गबन कर लिया। मंगलवार को आगरा में पार्टी के अलीगढ़ व आगरा मंडलों के जिलाध्यक्षों की बैठक हुई थी। इसमें मुख्य रूप से पार्टी के नये मुख्य जोन इंचार्ज मुनकाद अली शामिल थे। बार-बार कहने के बाद भी यह सदस्यता राशि जमा नहीं कर रहे थे। अलीगढ़ मंडल जोेन इंचार्ज महेश चौधरी का कहना है कि अलीगढ़ के अलावा हाथरस के भी दो पूर्व प्रत्याशियों को पार्टी से निकाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed