{"_id":"6acdf4d39fc102fbe20f7c58","slug":"sub-inspector-two-constables-suspended-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई, विभागीय जांच भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई, विभागीय जांच भी शुरू
Tue, 13 Oct 2026 02:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:39 PM IST
सार
अलीगढ़ एसएसपी ने एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
कर्तव्य पालन में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादाैन ने एक दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एसएसपी ने पालीमुकीमपुर पीआरवी 6783 पर तैनात उपनिरीक्षक दुर्विजय के अलावा थाना सिविल लाइंस थाने में तैनात आरक्षी राजकुमार और बन्ना देवी थाने में तैनात आरक्षी चालक धर्मपाल सिंह को संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त होने और कर्तव्य पालन में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया है। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन