फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   sub inspector and head constable suspended in Pooja Shakun case

पूजा शकुन प्रकरण में दो पुलिसवाले निलंबित, पता था महात्मा गांधी के पुलते को मारने वाली हैं गोली

Fri, 01 Feb 2019 01:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
sub inspector and head constable suspended in Pooja Shakun case
अन्य भाजपा नेताओं के साथ पूजा शकुन पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला

अखिल भारत हिंदू महासभा की सचिव पूजा शकुन पांडेय प्रकरण में एसएसपी ने थाने के दरोगा और एलआईयू के हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। इन पर आरोप है कि राष्ट्रपिता का पुतला फूंकने, पुतले को गोली मारने और नाथूराम गोडसे को भगवान श्रीकृष्ण की उपमा दिए जाने के मामले की सूचना होने के बावजूद उन्होंने अधिकारियों को अवगत नहीं कराया।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना गांधी पार्क के दरोगा महावीर सिंह और एलआईयू के हेड कांस्टेबल आतोष सिंह को एसएसपी ने इस प्रकरण में गुरुवार देर शाम निलंबित कर दिया है। इन पर कर्तव्य में लापरवाही का आरोप है। इधर, टप्पल की चौकी जट्टारी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर बालकिशन को खुलेआम सट्टे की खाईबाड़ी होने की सूचना के बावजूद कार्रवाई नहीं करने पर निलंबित कर दिया गया है। इसी तरह होमगार्ड ऊधम सिंह की भूमिका इस मामले में संदिग्ध होने पर उनके खिलाफ भी कमांडेंट को लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed