फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Studies will start in AMU from August 1

AMU: 1 अगस्त से शुरू होगी पढ़ाई, 30 जुलाई से होंगे हॉल के कमरे आवंटित

Mon, 29 Jul 2024 10:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 10:40 AM IST
सार

एएमयू और संस्थान मलप्पुरम, मुर्शिदाबाद और किशनगंज केंद्रों में 16 जून से 30 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टियां की थीं। छुट्टियां 30 जुलाई को खत्म हो जाएंगी। इसलिए बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, असम, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से एएमयू विद्यार्थी लौटने लगे हैं। 

विज्ञापन
Studies will start in AMU from August 1
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 1 अगस्त से पढ़ाई शुरू होगी। गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद विद्यार्थियों का लौटना शुरू हो गया है। 30 जुलाई से हॉल के कमरे आवंटित होने शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन


एएमयू इंतजामिया ने एएमयू और इससे संबंधित संस्थान मलप्पुरम, मुर्शिदाबाद और किशनगंज केंद्रों में 16 जून से 30 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टियां की थीं। छुट्टियां 30 जुलाई को खत्म हो जाएंगी। इसलिए बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, असम, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों से एएमयू विद्यार्थी लौटने लगे हैं। 
विज्ञापन


हॉस्टल आवंटन के लिए वह डीएसडब्ल्यू कार्यालय में आवेदन कर रहे हैं। आवेदनों की वरीयता सूची बननी शुरू हो गई है। 1 अगस्त से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उधर, पीएचडी छात्रों से हॉल के कमरे खाली कराने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जबरन कमरे खाली कराने से छात्रों में आक्रोश है। छात्रों ने कहा कि केवल आश्वासन ही मिल रहा है, इस पर कोई सार्थक निर्णय नहीं लिया जा रहा है। इस बाबत डीएसडब्ल्यू प्रो. रफीउद्दीन ने बताया कि छात्रों के प्रकरण को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed