फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students were misled by running fake accounts in the name of RMPU

Aligarh News: आरएमपीयू के नाम पर फर्जी अकाउंट चलाकर छात्रों को किया गुमराह

Wed, 03 Jun 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Students were misled by running fake accounts in the name of RMPU
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
आरएमपीयू के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट संचालित कर छात्र-छात्राओं को गुमराह करने का मामला सामने आया है। आरोपी खुद को विश्वविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक बताकर छात्रों के बीच गलत सूचनाएं प्रसारित कर रहा था। विश्वविद्यालय प्रशासन ने लोधा थाने में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन



परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से पुलिस को भेजे गए पत्र में बताया गया है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिकायत की थी कि विश्वविद्यालय का सोशल मीडिया पर कोई आधिकारिक अकाउंट नहीं है। इसके बावजूद एक व्यक्ति विश्वविद्यालय के नाम से कई फर्जी सोशल मीडिया पेज और ग्रुप संचालित कर रहा है, जिनसे हजारों छात्र जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

आरोपी इन प्लेटफॉर्मों पर स्वयं को विश्वविद्यालय का आधिकारिक परीक्षा नियंत्रक बताकर संदेश जारी करता था, जिससे छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों को गलत जानकारी देकर नुकसान पहुंचा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के झांसे में न आएं और केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed