{"_id":"6411f71e5efd34443d006614","slug":"students-took-tips-to-become-ias-in-caravan-pragati-path-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कारवां प्रगति पथ में स्टूडेंट्स ने लिए आईएएस बनने के टिप्स, इंटर से ही लग जाएं तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कारवां प्रगति पथ में स्टूडेंट्स ने लिए आईएएस बनने के टिप्स, इंटर से ही लग जाएं तैयारी में
Wed, 15 Mar 2023 10:19 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 15 Mar 2023 10:19 PM IST
सार
आईएएस अधिकारी बनने का अगर जुनून है, तो इंटरमीडिएट के बाद से तैयारी में लग जाएं। सबसे पहले आईएएस की तैयारी के लिए एनसीआरटी की बुक बिंदुवार पढ़ें। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा , उसके बाद मुख्य परीक्षा और सबसे आखिरी में साक्षात्कार होता है।
विज्ञापन
आईएएस के टिप्स देते डीआर यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के ज्ञान महाविद्यालय में अमर उजाला और प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी का संयुक्त कारवां प्रगति पथ छात्र स्टूडेंट्स के बीच पहुंचा। प्रतिष्ठा आईएएस एकेडमी और प्रतिष्ठा हेल्पलाइन के चेयरमैन डीआर यादव ने वहां आईएएस बनने के लिए जरूरी टिप्स दिए।
विज्ञापन
डीआर यादव ने कहा कि अमर उजाला की मुहिम प्रगति पथ व्यक्तित्व के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। छात्र-छात्राओं को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य किया जा रहा है। टिप्स देते हुए उन्होंने बताया कि आईएएस अधिकारी बनने का अगर जुनून है, तो इंटरमीडिएट के बाद से तैयारी में लग जाएं। सबसे पहले आईएएस की तैयारी के लिए एनसीआरटी की बुक बिंदुवार पढ़ें। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा , उसके बाद मुख्य परीक्षा और सबसे आखिरी में साक्षात्कार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआर यादव ने कहा कि अमर उजाला छात्रों को देश और प्रदेश की करंट की घटनाओं से अवगत कराता है और इसका संपादकीय निबंध लेखन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। आईएएस 2023 का एग्जाम 28 मई को हो रहा है और यूपीपीसीएस 2023 का एग्जाम 14 मई को होने जा रहा है। समय कम बचा है, जो छात्र परीक्षा दे रहे हैं, उनके लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। समय को ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा रिवीजन पर समय दें और करंट अफेयर्स को अच्छे से तैयार करें।
डीआर यादव ने भरोसा दिलाया कि प्रगति पथ के माध्यम से गरीब, असहाय छात्रों की हर संभव मदद की जाएगी। कठिन परिश्रम से सफलता नहीं मिलती, बल्कि स्मार्ट स्टडी से कम समय में सफलता अर्जित की जा सकती है। उन्होंने बताया कि आईएएस, पीसीएस के अलावा लोअर पीसीएस, एसएससी, सीजीएल, दरोगा, पुलिस, रेलवे, बैंक में भी छात्र-छात्राएं अमर उजाला के प्रगति पथ के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त कर सरकारी नौकरी में जाने का अपना सपना साकार कर सकते हैं।
ज्ञान महाविद्यालय के प्रांगण में प्रमोद यादव, हिमांशु दीक्षित, डॉ वाई के गुप्ता, डॉ ललित उपाध्याय, चंद्रमा यादव, कृति यादव, वर्षा अवस्थी, शिवानी शर्मा, स्मृति यादव, माधुरी सिंह, भावना सारस्वत, ललित कुमार, हरीश शर्मा, केडी सिंह, गिर्राज किशोर, मेघा अरोरा, ममता गौतम, वर्धा शर्मा आदि मौजूद थी।