फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students talk with Aligarh DM

विद्यार्थियों की बात डीएम के साथ: एकाग्रता से ही दुनिया की बेहतरीन कंपनियों के सीईओ हैं भारतीय

Thu, 23 Feb 2023 11:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 11:46 PM IST
सार

पढ़ाई में निरंतरता होनी चाहिए। दो-ढाई घंटे एकाग्र होकर पढ़ाई करें, जिस तरह भगवान को एकाग्र होकर स्मरण कर रहते हैं, उसी तरह पढ़ाई में भी एकाग्रता होनी चाहिए। एकाग्रता का ही कमाल है कि दुनिया की बेहतरीन कंपनियों के सीईओ भारतीय हैं।

विज्ञापन
Students talk with Aligarh DM
अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अभाव का रोना न रोएं, बल्कि अभाव को ही अवसर में बदलने का प्रयास करें। अभाव ही व्यक्ति को धारदार बनाते हैं। अगर ऐसा करने सफल रहे, तो यकीनन सफलता मिलेगी। बृहस्पतिवार को ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में अमर उजाला की ओर से आयोजित ''विद्यार्थियों की बात जिलाधिकारी के साथ'' कार्यक्रम में वह छात्र-छात्राओं के सवालों का जवाब दे रहे थे। 

विज्ञापन


सबाल पूछती छात्रा
विज्ञापन


उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं, जो अच्छे स्कूल में पढ़ रहे हैं। पहले समय के मुकाबले अब ग्रामीण अंचलों में भी पब्लिक स्कूल खुल गए हैं, जहां बेहतर शिक्षा-दीक्षा मिल रही है। उन्होंने बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि योग्य बनो। सफलता मिलेगी। पढ़ाई में निरंतरता होनी चाहिए। दो-ढाई घंटे एकाग्र होकर पढ़ाई करें, जिस तरह भगवान को एकाग्र होकर स्मरण कर रहते हैं, उसी तरह पढ़ाई में भी एकाग्रता होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एकाग्रता का ही कमाल है कि दुनिया की बेहतरीन कंपनियों के सीईओ भारतीय हैं। नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या कल्पलता चंद्रहास, नारायणी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या पारुल जिंदल ने भी जिलाधिकारी से सवाल पूछे। उन्हें प्रशस्ति पत्र भी भेंट किए गए। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। 

उपस्थित बच्चे

इन्होंने पूछे सवाल 
विश्व भारती पब्लिक स्कूल की छात्रा अंजलि ने कहा कि स्टेडियम में कबड्डी के संसाधन और प्रशिक्षक नहीं है? 
जवाब : डीएम ने कहा कि कबड्डी में संसाधन की जरूरत नहीं पड़ती है। टीम बनाइए खेलना शुरू करिए। खेल में कॅरियर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होना होगा। अभाव का रोना न रोएं, उसे अवसर बनाएं। 
रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल की छात्रा नंदिनी शर्मा ने कहा कि एकाग्रता को कैसे बनाए रखें ? 
जवाब : डीएम ने कहा कि एकाग्रता को बनाए रखने के लिए योग, प्राणायाम करना चाहिए। तैयारी करने का समय निर्धारित करें। जब भी आपको लगे आप तरोताजा हैं, तो पढ़ना शुरू कर दें। 
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के छात्र तथागत ओम ने कहा कि सफलता के लिए क्या करना चाहिए?
जवाब : डीएम ने कहा कि सफलता के मायने अलग-अलग हैं। समाज के हिसाब से सफलता के मानक अलग हैं और स्वयं के मानक से अलग। आप अच्छे पद पर पहुंच जाते हैं, तो समाज इसे सफलता मानती है। अगर आप अपने शौक को रोजगार बना लेते हैं, तो वह आपकी सफलता के मानक हैं।
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के छात्र सजल गुप्ता ने कहा कि अंक कितने महत्वपूर्ण हैं? 
जवाब : डीएम ने कहा कि अंकों की अंधी दौड़ में फंसे नहीं। अपनी योग्यता से अंक लाना चाहिए।
इनके भी रहे सवाल अंकुर पब्लिक स्कूल की छात्रा सुहानी गुप्ता, राशि, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की छात्रा नियति कुमारी, साधना कुमारी, मदर टेरेसा महिला महाविद्यालय की छात्रा सुरभि आदि ने सवाल पूछे। 

इन स्कूलों के विद्यार्थी रहे शामिल 

कार्यक्रम में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, मदर टेरेसा महिला विद्यालय, रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल, लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय, राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्कूल, अंकुर पब्लिक स्कूल, एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नारायणी पब्लिक स्कूल, टीकाराम कन्या के दो-दो छात्र-छात्राएं आई थीं।

सम्मानित शिक्षक

एकाग्रता ही सफलता की कुंजी
स्कूल की पढ़ाई को हमेशा बेहतर माना गया है। स्कूल में अनुशासन होता है, जो किसी कोचिंग में नहीं हो सकता है। परीक्षा में तनाव दूर हो सकता है। बशर्ते, जो स्कूल में पढ़ाया गया है, उसे बच्चों को दोहराना चाहिए। एकाग्र मन से तैयारी करनी चाहिए।  -श्याम कुंतैल, प्रधानाचार्य, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल 

ये रहे मौजूद 
रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल के प्रधानाचार्या अंजू राठी, विश्व भारती पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता सिंह, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की उप प्रधानाचार्या सुधा सिंह, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार, राज सक्सेना, हिमांशु रावत आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed