{"_id":"652d2de169c940c97904fee4","slug":"students-surrounded-raja-mahendra-pratap-singh-university-vc-office-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: छात्रों ने घेरा राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी वीसी कार्यालय, जमकर किया प्रदर्शन, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: छात्रों ने घेरा राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी वीसी कार्यालय, जमकर किया प्रदर्शन, यह है वजह
Mon, 16 Oct 2023 06:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Oct 2023 06:04 PM IST
सार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र-छात्राओं को साथ ले जाकर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यालय घेर लिया। छात्रों ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं की बात सुनते कुलपति प्रो चंद्रशेखर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 14 अक्तूबर को डीएस कॉलेज के गेट पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति का पुतला फूंका था। वहां यूनिवर्सिटी को चार दिन का अल्टीमेटम दिया था कि अगर मांग पूरी न हुई, तो अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। विद्यार्थी परिषद को चार दिन का इंतजार लंबा लगा और उसके कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं को लेकर यूनिवर्सिटी के कैंप कार्यलय पहुंच गए। जहां उन्होंने वीसी कार्यालय को घेर लिया और जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक की परीक्षाएं आगामी 9 नवंबर से प्रारंभ हो रही हैं, जिनमें 75 में से 75 प्रश्न हल करने की अनिवार्यता है। पिछले सेमेस्टर में 75 में से 50 प्रश्न हल करने थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ कुछ विद्यार्थी में इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर 16 अक्तूबर को भी छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के लाल डिग्गी स्थित कैंप कार्यालय पर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। साथ ही छात्रों ने वीसी कार्यालय का घेराव किया। वहां पर एक छात्र द्वारा पेट्रोल उड़ेलने का प्रयास भी किया गया।
विज्ञापन
प्रश्नों की संख्या बढ़ाने पर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो चंद्रशेखर पहले ही कह चुके हैं कि प्रश्नों के साथ परीक्षा का समय भी बढ़ाया गया है। पहले 50 प्रश्न को हल करने में 90 मिनट का समय दिया जाता था। अब 75 प्रश्नों को हल करने में 120 मिनट का समय दिया गया है। एक प्रश्न को हल करने में डेढ़ मिनट से ज्यादा का समय दिया जा रहा है, जो समुचित है।
मामले पर अलीगढ़ पुलिस ने एक्स पर ट्विट करते हुए बताया है कि परीक्षा परिणाम संबंधी समस्याओं को लेकर कुछ छात्र एकत्रित हुए हैं। यूनिवर्सिटी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है, वार्ता की जा रही है।