फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students played Holi with great enthusiasm in AMU NRSC Club

Holi in AMU: एनआरएससी क्लब में एएमयू छात्रों ने जमकर खेली होली, लगे भारत माता की जय-वंदे मातरम् के नारे

Thu, 13 Mar 2025 02:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 13 Mar 2025 02:35 PM IST
सार

एएमयू छात्रों ने जमकर एक दूसरे को गुलाल-रंग लगाया। छात्रों ने वहां पर डीजे या साउंड न होने की कमी बताई। डीजे या साउंड की कमी को पूरा करने के लिए छात्रों ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे... आदि गाने गाए।

विज्ञापन
Students played Holi with great enthusiasm in AMU NRSC Club
एएमयू छात्र एनआरएससी क्लब में होली खेलते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जमकर छात्रों ने होली खेली। एनआरएससी क्लब में हिंदू-मुस्लिम छात्रों ने एक-दूसरे पर रंग और गुलाल बरसाया। छात्रों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। 

विज्ञापन

विज्ञापन

एएमयू के एनआरएससी क्लब में सीसीटीवी और पुलिस सुरक्षा के बीच छात्र नेता अखिल कौशल के साथ छात्र पहुंचे। छात्रों ने एक दूसरे को हरा, पीला, लाल, गुलाबी गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। छात्रों ने रंगों से भी चेहरों को रंग दिया। एक दूसरे पर पानी के साथ रंग उड़ेल कर हैप्पी होली कहा। छात्रों ने पानी से हुई कीचड़ में गिराकर भी होली की मस्ती की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआरएससी क्लब में छात्रों के होली खेलने और सुरक्षा व्यवस्था पर डीएसपी अभय कुमार पांडेय ने कहा कि वैसे तो एएमयू में कैंपस के अंदर होली खेलने की व्यवस्था थी, लेकिन कुछ छात्रों का कहना था कि उन्हें होली खेलने के लिए अलग से व्यवस्था दी जानी चाहिए। इस संबंध में उन्हें एनआरएससी क्लब में होली खेलने की व्यवस्था दी गई। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां पुलिस बल तैनात किया गया। चेकिंग के बाद सिर्फ एएमयू के छात्रों को ही क्लब में प्रवेश दिया गया।

एएमयू में बदलाव नजर आने लगा है

एएमयू में अब बदलाव नजर आ रहा है। छात्र नेता अखिल कौशल ने कहा कि एएमयू में बदलाव शुरू हुआ है और आगे भी नजर आएगा। अब कैंपस में सभी छात्र मिलकर होली खेल रहे हैं।

आप हैं सीसीटीवी की नजर में... की जगह होते होली शुभकामनाओं के पोस्टर
एएमयू छात्र नेता अखिल कौशल ने कहा कि एनआरएससी क्लब में सीसीटीवी के तो पोस्टर लगा दिए हैं, पर होली की शुभकामनाओं के पोस्टर नहीं लगाए गए। 
होली खेलते एएमयू छात्र
क्लब में जमकर खेली जा रही होली-प्रोक्टर
एएमयू प्रॉक्टर प्रोफेसर मो. वसीम अली ने कहा कि एएमयू के बोनाफाइड छात्र एनआरएससी क्लब में परंपरागत रूप से होली खेल रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे पूरी यूनिवर्सिटी में लगे हैं। कानून व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस लगी हुई है। किसी चीज की कोई मनाही नहीं है, जो परंपरागत रूप से होता आ रहा है, वह हो रहा है।
 

लगे भारत माता और वंदे मातरम् के नारे

होली खेल रहे छात्र बीच-बीच में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते नजर आए। 


डीजे न लगने की कमी महसूस कर रहे छात्र
एएमयू छात्रों ने जमकर एक दूसरे को गुलाल-रंग लगाया। छात्रों ने वहां पर डीजे या साउंड न होने की कमी बताई। डीजे या साउंड की कमी को पूरा करने के लिए छात्रों ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे... आदि गाने गाए।

छात्रा नहीं आईं नजर
एनआरएससी क्लब में होली खेलने के दौरान छात्र तो खूब संख्या में नजर आए, पर छात्रा एक भी नजर नहीं आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed