फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students in AMU have become hostile, hostage staff

एएमयू में छात्राएं हुईं उग्र, कर्मचारियों को बंधक बनाया

Fri, 15 Feb 2019 02:02 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 15 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
Students in AMU have become hostile, hostage staff
अमुवि में धरने में मौजूद छात्र-छात्राअों की भीड़। - फोटो : Dig Vishal
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में असदुद्दीन ओवैसी के दौरे के विरोध को लेकर हुए बवाल के तीसरे दिन गुरुवार को भी हालात तनावपूर्ण बने रहे। एक तरफ जहां एएमयू छात्र बाब-ए-सैयद (एएमयू गेट) पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। इस दौरान बुधवार की तरह काफी संख्या में अब्दुल्ला कॉलेज की छात्राएं इस धरने में शामिल हुईं। 
विज्ञापन


  शाम चार बजे छात्राएं उग्र हो गईं और प्रशासनिक भवन की तालेबंदी कर अधिकारियों व कर्मचारियों का घेराव कर बंधक बना लिया। इनके साथ छात्र भी थे और यह लोग छात्र नेता अजय सिंह के निष्कासन से लेकर राजद्रोह के मुकदमे की वापसी आदि की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


अंदर एएमयू इंतजामिया के अधिकारी उन्हें समझाने में लगे थे और पुलिस प्रशासनिक अमला एएमयू सर्किल पर जमा हुआ था। इधर, देर रात पहले दिन हुए बवाल मामले में दो और मुकदमे दर्ज किए जा रहे थे। इनमें से एक मुकदमा एएमयू सुरक्षा अधिकारी की ओर से और दूसरा अजय सिंह व डॉ.निशित शर्मा पर हमले का डॉ.निशित की ओर से दर्ज किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाब-ए-सैयद पर चल रहे छात्रों के धरने में वीमेंस कॉलेज की छात्राएं गुरुवार को इंकलाब-जिंदाबाद व भाजपा संघ के विरोध में नारेबाजी करते हुए बाब-ए-सैयद पहुंची। वहां पर आयोजित धरने में शामिल हुईं। शाम चार बजे अचानक 50-60 से अधिक छात्राएं प्रशासनिक भवन में पहुंच गई और सीढ़ियों पर बैठकर प्रदर्शन किया।

उसके बाद उन्होंने छात्रों की मदद से प्रशासनिक भवन में आने-जाने वाले सभी दरवाजों पर ताले लगा दिये। कुछ अधिकारी एवं कर्मचारी पिछले दरवाजे से निकल गए, लेकिन 100 से 150 के बीच अधिकारी एवं कर्मचारी फंसे रह गए। इस सूचना पर पहुंचे एएमयू प्रॉक्टर प्रो. मोहसिन खान, डीएसडब्लू प्रो. जमशेद सिद्दीकी, रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद और एग्जीक्यूटिव काउंसिल के कई सदस्य देर रात तक छात्राओं को समझाते रहे, लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है।

आंदोलित छात्राएं छात्र नेता एवं बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के पौत्र अजय सिंह व उनके हिंदूवादी साथियों के निष्कासन की मांग पर अड़ी हैं। एएमयू छात्रों पर राजद्रोह का मामला दर्ज होने से भी वह आक्रोशित हैं। अंदरखाने खबर है कि कुछ छात्र आंदोलित छात्राओं के लिए खाने-पानी आदि का भी इंतजाम कर रहे हैं।

रात करीब दस बजे तक छात्राएं प्रशासनिक भवन में जमी हुई हैं। सारे कर्मचारी दरवाजा खुलने एवं घर जाने का इंतजार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि छात्राओं को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, सर्किल पर व कैंपस के चारों ओर पुलिस बल मौजूद है। खुद एसएसपी आकाश कुलहरि ने भी दो बार सर्किल पहुंचकर स्थितियों की जानकारी ली। वहीं पुलिस टीमें जांच पड़ताल, साक्ष्य संकलन आदि के काम में जुटी हैं।

पुलिस कंट्रोल रूम को दी आतंकियों के घुसने की खबर
प्रशासनिक भवन परिसर में ही एक बैंक भी है। यहां भी काफी संख्या में कर्मचारी फंसे हुए हैं। इन कर्मचारियों को अपने घिरने पर यह उम्मीद थी कि थोड़ी बहुत देर में एएमयू सर्किल पर मौजूद पुलिस बल यहां पहुंचेगा और बचाकर ले जाएगा। मगर यह चूंकि कैंपस के अंदर का मसला है, इसलिए पुलिस अभी सीधे तौर पर हाथ डालने से बच रही है। इसी बीच रात करीब 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को बैंककर्मियों की ओर से यह सूचना दी गई कि बैंक में आतंकी घुस आए हैं। वह दहशत में हैं, उन्हें यहां आकर बचाया जाए। इस खबर के प्रसारित होने पर पुलिस की ओर से उन्हें तसल्ली दी गई कि छात्र-छात्राएं प्रदर्शन कर रहे हैं, ज्यादा परेशान न हों। इधर, बैंक में फंसे कर्मचारियों के परिजन भी परेशान थे, वह लगातार उनको फोन कर रहे थे। देर रात कर्मचारी संगठनों के लोग भी पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों पर उनके बचाव के लिए दबाव बनाने में जुटे थे।

रात 11 बजे वापस लौटी छात्राएं, कर्मचारियों को राहत 
एएमयू के प्रशासनिक भवन में ताला डालकर करीब सात घंटे तक छात्राओं ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बंधक बनाए रखा। रात करीब 11 बजे अधिकारियों द्वारा अनुशासन समिति की बैठक बुलाकर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद वह शांत हुईं और वापस हॉस्टल लौट गईं। इससे एएमयू के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। एएमयू छात्र संघ के उपाध्यक्ष हमजा सुफयान ने बताया कि एक-दो दिन में अनुशासन समिति की बैठक होने वाली है। उल्लेखनीय है कि छात्राएं अजय सिंह एवं उनके साथियों को यूनिवर्सिटी सेे निष्कासित करने तथा अन्य छात्रों का निलंबन वापस लेने की मांग कर रही थीं। 

तुरंत वापस ली जाए छात्रों पर दर्ज राजद्रोह की एफआईआर
 एएमयू छात्र संघ की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने चार्टर डिमांड जारी कर छात्रों पर दर्ज राजद्रोह का एफआईआर तुरंत वापस लेने की मांग की है। एएमयू छात्र संघ कार्यकारिणी की बैठक के बाद अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, उपाध्यक्ष हमजा सुफयान एवं सचिव हुजैफा आमिर ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन विश्वविद्यालय के अधिकारियों को सौंप दिया है। कुलपति से एएमयू में आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज कराने, विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा निलंबित किये गये निर्दोष छात्रों का निलंबन वापस लेने, एएमयू छात्रों पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने तथा बीजेपी कार्यकर्ताओं को बुलाने वाले यूनिवर्सिटी छात्रों का निष्कासन करने की मांग की है। छात्र संघ के चार्टर ऑफ डिमांड से यूनिवर्सिटी की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।

बसपा अध्यक्ष मायावती ने की छात्रों पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की निंदा
 बसपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने  एएमयू छात्रों पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की निंदा की है। एएमयू छात्र संघ को इससे संबंधित सूचना पार्टी नेताओं ने दी है। शोध छात्र मंसूर इलाही ने बताया कि मायावती ने कहा है कि  प्रशासन का कदम सरकारी आतंक की मिसाल है। ऐसे क्रूर कार्रवाई से सरकार को दूर रहना चाहिए। 


छात्र संघ सचिव ने अजय पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप 
एएमयू छात्र संघ के सचिव हुजैफा आमिर ने छात्र नेता अजय सिंह, अमन शर्मा, सोनवीर सिंह एवं निशित शर्मा सहित कई अज्ञात लोगों पर हाथापाई एवं फायरिंग करने का आरोप लगाया है। सचिव का कहना है कि अजय सिंह प्रशासनिक भवन के गेट को ब्लाक कर रखा था। पूछने पर गाली गलौज, हाथापाई एवं फायरिंग शुरू कर दी। वह बाल-बाल बच गए। सचिव का आरोप है कि जानलेवा हमला करने के बाद सभी लोग बाइक से भाग गए। उन्होंने थाना सिविल लाइन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed