फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students got angry due to lack of quality food

Aligarh News: भोजन गुणवत्तापूर्ण न होने पर छात्रों का फूटा गुस्सा

Mon, 15 May 2023 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Students got angry due to lack of quality food
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के एसएस नार्थ हॉल में भोजन गुणवत्तापूर्ण न होने पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। अब छात्रों को नोटिस जारी करने पर विवाद खड़ा हो गया। गुस्साए छात्रों ने रविवार को कुलपति आवास के सामने धरना दे दिया। वहीं, छात्रों ने कुलपति आवास के सामने ब्रेड और मक्खन रख कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

छात्रों ने बताया कि हॉल के प्रोवोस्ट को चार-पांच बार भोजन गुणवत्तापूर्ण न होने की शिकायत की गई, लेकिन उनकी एक भी नहीं सुनी गई। जब प्रोवोस्ट दफ्तर जाते हैं तो वह नहीं मिलते हैं। छात्रों ने प्रोवोस्ट को हटाने की मांग की है। छात्रों ने कुलपति आवास के बाहर ब्रेड, मक्खन, दूध, दही केला रखकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने एसएस नॉर्थ का डाइनिंग हॉल बंद कर रखा है और डायनिंग हॉल के इंचार्ज इमरान को भी हटाने की मांग की। छात्र रैयान ने बताया कि जब डाइनिंग के खाने को लेकर सवाल जवाब किया तो डाइनिंग इंचार्ज ने उनसे अभद्रता की और प्रोवोस्ट ने डायनिंग हाॅल के इंचार्ज का पक्ष लिया और छात्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया। प्रोवोस्ट की तरफ से लगाते हुए कारण बताओ नोटिस दिया गया है। दोपहर के समय डायनिंग हॉल का खाना खत्म हो गया था। छात्रों के लिए कभी खाना खत्म हो जाता है। कभी नाश्ता नहीं मिलता है। यह रोज का मामला हो गया है। डाइनिंग इंचार्ज कहते हैं जैसा खाना मिलता है, वैसा खाओ वरना मत खाओ, जब खाना खत्म होने को लेकर सवाल किया तो मुझे कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया। अब छात्र कुलपति आवास पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। छात्रों की मांग है कि कारण बताओ नोटिस को खत्म किया जाए। शनिवार देररात धरने पर बैठ गए थे। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि इस मामले में एक कमेटी बना दी गई। जांच करने के बाद वह अपनी रिपोर्ट सौपेंगी। आश्वासन के बाद धरना खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed